सेल के CMD का अतिरिक्त प्रभार कृष्णा कुमार सिंह को सौंपा गया
2 अप्रैल से 1 जुलाई 2026 तक रहेगा अतिरिक्त प्रभार
भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय ने सेल (SAIL) में एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए CMD पद का अतिरिक्त प्रभार कृष्णा कुमार सिंह को सौंप दिया है। वे वर्तमान में निदेशक (कार्मिक) के पद पर कार्यरत हैं।
बोकारो: भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय ने एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सेल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) पद का अतिरिक्त प्रभार कृष्णा कुमार सिंह को सौंपा गया है।
सिंह वर्तमान में सेल में निदेशक (कार्मिक) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी 2 अप्रैल 2026 से 1 जुलाई 2026 तक, यानी 3 महीने की अवधि के लिए दी गई है। हालांकि, यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक नियमित सीएमडी की नियुक्ति और कार्यभार ग्रहण नहीं हो जाता या फिर सरकार द्वारा कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाता—जो भी पहले हो।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
