Bokaro News: विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने किया 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का शिलान्यास

मार्केटिंग सेंटर से स्थानीय व्यापारियों और उपभोक्ताओं को भी होगा सीधा लाभ

Bokaro News: विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने किया 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का शिलान्यास
(फोटो)

बोकारो जिले के बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह प्रखंड की बाराडीह पंचायत में 65 लाख रुपये की लागत से 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक गोदाम एवं मार्केटिंग सेंटर का शिलान्यास किया गया। बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने इस योजना की आधारशिला रखते हुए इसे किसानों और स्थानीय व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक बताया। एमपीसीएस परिसर, पारटांड़ में बनने वाला यह केंद्र फसल भंडारण की समस्या को दूर करेगा और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।

बेरमो: विधानसभा क्षेत्र के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बाराडीह पंचायत स्थित पारटांड़ में एम०पी०सी०एस० परिसर में 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक गोदाम एवं मार्केटिंग सेंटर के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस महत्वाकांक्षी योजना की लागत 65 लाख रुपये बताई गई है। शिलान्यास कार्यक्रम में बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक कुमार जय मंगल सिंह ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक गोदाम एवं मार्केटिंग सेंटर बनने से किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें उचित मूल्य प्राप्त करने में सहूलियत होगी। साथ ही स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी कड़ी में इस प्रकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। यह केंद्र न केवल भंडारण की समस्या को दूर करेगा, बल्कि विपणन की बेहतर व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत के सदस्य, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें