Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल: 23 मार्च को सजेगी भव्य भक्ति संध्या

लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद: सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विधायक ने दिए निर्देश

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल: 23 मार्च को सजेगी भव्य भक्ति संध्या
(फोटो)

हजारीबाग के गांधी मैदान में कल 23 मार्च 2025 को शाम 5:00 बजे से एक भव्य 'श्रीराम उत्सव' एवं भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय विधायक प्रदीप प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख़्तर अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी। विधायक ने रविवार को स्वयं आयोजन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया। उन्होंने हजारीबाग की जनता से सपरिवार इस निःशुल्क और ऐतिहासिक भक्ति कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

हजारीबाग: इसी पावन अवसर पर श्रीराम उत्सव कल 23 मार्च 2025 को हजारीबाग के गांधी मैदान में शाम 5:00 बजे एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज़ अख़्तर अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्वयं कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया जाए। विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग की समस्त जनता से आग्रह किया है कि वे इस भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवारसहित शामिल हों और इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।

निरीक्षण के वक्त नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष व वार्ड पार्षद रिंकू वर्मा, वार्ड पार्षद रामू सिन्हा , दिलीप पासवान, ज्वाला अग्रवाल, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिवपाल यादव, सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष  अजीत मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थें।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें