Palamu News: विराट हिंदू सम्मेलन 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में
अखंड हिंदू सम्मेलन के लिए अपनी हूंकार भरे हिंदू: सचिव - कुमार गौरव
मेदिनीनगर के विष्णु मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में हिंदू सम्मेलन समिति ने 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में होने वाले 'विराट हिंदू सम्मेलन' की घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष सोनू नामधारी और सचिव कुमार गौरव ने कहा कि वर्तमान में हिंदू समाज को जाति और संप्रदाय के भेदों को भुलाकर एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंदू विरोधी शक्तियां समाज को कमजोर करने का कुचक्र रच रही हैं। सम्मेलन के माध्यम से सनातन संस्कृति की मजबूती और हिंदू राष्ट्र की पुनर्स्थापना का संकल्प लिया जाएगा।
मेदिनीनगर: भारत की सनातन स•यता, संस्कृति व परंपरा को बनाये रखने के लिए विभिन्न जाति, संप्रदाय में बंटे हिंदू समाज को वर्तमान परिप्रेक्ष में एकजुट होने की आवश्यकता है। कारण कि आज हिंदू विरोधी शक्तियां अप्रत्यक्ष रूप से सक्रिय होकर हिंदू समाज को कमजोर करने का कुचक्र रच रहे हैं। उक्त बातें हिंदू सम्मेलन समिति के जिला उपाध्यक्ष सोनू नामधारी ने प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने विष्णु मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की जो रचना है उसमें हम सभी हिंदू सिख बौद्ध समेत अन्य छोटी छोटी जाति संप्रदाय में हम बट चुके हैं लेकिन हमारी सभयता व संस्कृति की जड़ सनातन धर्म ही है।
आज हम सभी इससे विमुख हो चुके हैं। उन्होंने समस्त हिंदू समाज के लोगां से आह्वान करते हुए कहा कि बारह अप्रैल को शिवाजी मैदान में होनेवाले विराट हिंदू सम्मेलन में शामिल होकर सफल बनायें। समिति के सचिव कुमार गौरव ने कहा कि आज हिंदू समाज छोटी जातियों में बंटकर छुआछूत , भेदभाव अलग पुजा पद्धति को अपना कर अखंड हिंदू से अलग अलग बंटे हुए हैं। यही कारण है कि हिंदू विरोधी शक्तियां मुगलों व अंग्रेजो के नीति को अपनाकर आज हमें तोड़ने का कुचक्र प्रयास कर रहे हैं जिसमें उन्हें कहीं सफलता मिल रही है। लेकिन आज हम सभी हिंदू समाज एकजुट नहीं होने के कारण वैसी शक्तियों का प्रतिकार नहीं कर पा रहे हैं। गौरव ने समस्त हिंदू समाज से आग्रह करते हुए कहा कि अखंड हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर अपनी शक्ति का एहसास विरोधियों को करायें।

Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
