Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को दी सूचना, लहूलुहान हालत में सड़क पर मिले थे अमरेश

Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा
(फोटो)

मेदिनीनगर के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणामाड़ गांव के 29 वर्षीय युवक अमरेश कुमार विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। अमरेश शनिवार रात गढ़वा के ओबरा गांव में अपनी बहन से मिलकर लौट रहे थे, तभी कितासोती के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के हरिणामाड़ गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब 29 वर्षीय अमरेश कुमार विश्वकर्मा की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। अमरेश, विनय विश्वकर्मा के पुत्र थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अमरेश शनिवार की रात करीब 7:00 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर गढ़वा जिले के ओबरा गांव स्थित अपनी बहन के घर गए थे। वहां लगभग एक घंटा रुकने के बाद, वे वापस अपने घर हरिणामाड़ लौट रहे थे। इसी दौरान कितासोती गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में घोषित किया गया मृत

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना अमरेश के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अमरेश को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिवार में शोक की लहर 

इस जवान बेटे की असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग
Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति
Giridih News: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति, एन. एन. ट्यूटोरियल एंड लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, ड्यूटी से गायब 17 कर्मचारियों को शो-कॉज
Sahebganj News: अवैध शराब तस्करी पर चला बरहरवा आरपीएफ का डंडा, 8300 अवैध शराब की बोतलें बरामद
क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में लिए गए कई फैसले, झारखंड में निकलेगी आभार यात्रा
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें