Medinirai Medical College Hospital
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा

Palamu News: सड़क हादसे में युवक की मौत, बहन के घर से लौटने के दौरान हुआ हादसा मेदिनीनगर के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिणामाड़ गांव के 29 वर्षीय युवक अमरेश कुमार विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। अमरेश शनिवार रात गढ़वा के ओबरा गांव में अपनी बहन से मिलकर लौट रहे थे, तभी कितासोती के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। परिजनों द्वारा उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News: बेटे से विवाद के बाद मां ने खाई दवा की ओवरडोज, हालत नाजुक

Palamu News: बेटे से विवाद के बाद मां ने खाई दवा की ओवरडोज, हालत नाजुक पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा गांव में 'समूह लोन' के पैसों को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक 45 वर्षीय महिला अनीता देवी ने दवा की ओवरडोज ले ली। बेटे सुरिन्स कुमार द्वारा लोन के पैसे ले जाने के विरोध और बहस से क्षुब्ध होकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। वर्तमान में महिला को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News: अज्ञात बदमाशों ने दो असहाय व्यक्तियों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

Palamu News: अज्ञात बदमाशों ने दो असहाय व्यक्तियों को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर मेदिनीनगर के पड़वा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है, जहाँ कजरी सरकारी स्कूल के पास फुटपाथ पर रहकर भिक्षाटन करने वाले दो व्यक्तियों, राजन घासी और भोला घासी, पर अज्ञात तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। बिना किसी कारण हुए इस हमले में दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज (MMCH) में भर्ती कराया है। पुलिस पीड़ित भोला घासी के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Read More...
समाचार  झारखण्ड  पलामू  राज्य 

Palamu News : ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर

Palamu News : ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर मेदिनीनगर, पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित महावीर मोड़ के पास गुरुवार सुबह ईंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी चैनपुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
Read More...
समाचार  अपराध  झारखण्ड  पलामू 

मानसिक रूप से बीमार दामाद ने सास की हत्या, खुद भी फोरलेन किनारे दी जान 

मानसिक रूप से बीमार दामाद ने सास की हत्या, खुद भी फोरलेन किनारे दी जान  छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव में स्वतंत्रता दिवस के बीच दर्दनाक घटना घटी। मानसिक रूप से बीमार प्रमोद प्रजापति ने कुदाल से सास की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा और मामला दर्ज किया।
Read More...

Advertisement