मानसिक रूप से बीमार दामाद ने सास की हत्या, खुद भी फोरलेन किनारे दी जान 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच घटी दर्दनाक घटना

मानसिक रूप से बीमार दामाद ने सास की हत्या, खुद भी फोरलेन किनारे दी जान 
(सोर्स- आइएनएस)

छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव में स्वतंत्रता दिवस के बीच दर्दनाक घटना घटी। मानसिक रूप से बीमार प्रमोद प्रजापति ने कुदाल से सास की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा और मामला दर्ज किया।

पलामू: स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के बीच छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव में उस समय मातम छा गया, जब मानसिक रूप से बीमार दामाद प्रमोद प्रजापति ने अपनी सास सुशीला देवी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रमोद ने खुद को भी कुदाल और ईंट से घायल कर लिया और फोरलेन किनारे गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों ने घायल समझकर सुशीला देवी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

परिजनों ने बताया कि प्रमोद प्रजापति (निवासी- खेतपुरा, औरंगाबाद, बिहार) की शादी 2021 में शोभा देवी से हुई थी। उनके तीन साल का एक बेटा भी है। शोभा ने बताया कि पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इलाज के लिए घरवालों ने उसे बुलाया था। दो दिन बाद इलाज हेतु रांची ले जाने की तैयारी की जा रही थी। थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मृतक की पत्नी शोभा देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रमोद के पिता नरेश प्रजापति ने भी घटना की पुष्टि की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रमोद पिछले कुछ महीनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और अचानक उत्तेजित व हिंसक हो जाता था। इसी बीमारी के इलाज के लिए उसे रांची मानसिक आरोग्यशाला ले जाया जाना था।

यह भी पढ़ें: Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस

 

यह भी पढ़ें: Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता


 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार