Palamu News : ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर
ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
मेदिनीनगर, पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित महावीर मोड़ के पास गुरुवार सुबह ईंट लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी चैनपुर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जुरु गांव स्थित महावीर मोड़ के पास गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। ईंटों से लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हादसे में घायल हुए लोग लेस्लीगंज के कोर्टखास गांव के निवासी हैं। घायलों की पहचान रूपंती देवी (50 वर्ष), उर्मिला कुंवर (60 वर्ष) और सूरज कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सूरज कुमार और रूपंती देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया है।
इधर, घटना की सूचना परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
