Bokaro News: सखी महोत्सव 2026 का भव्य आगाज, डीसी व एसपी ने किया उद्घाटन

22 से 25 मार्च तक सजेगा मेला: वासियों से महिलाओं के उत्पाद खरीदने की अपील

Bokaro News: सखी महोत्सव 2026 का भव्य आगाज, डीसी व एसपी ने किया उद्घाटन
(फोटो)

बोकारो के मजदूर मैदान में रविवार को 'बोकारो सखी महोत्सव 2026' का विधिवत शुभारंभ हुआ। उपायुक्त अजय नाथ झा और फिल्ममेकर शशि वर्मा ने महिलाओं द्वारा तैयार स्वदेशी उत्पादों की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। इस चार दिवसीय महोत्सव (22-25 मार्च) में 53 स्टॉल लगाए गए हैं, जहाँ स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हस्तशिल्प और पकवान प्रदर्शित कर रही हैं। शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति देना है।

बोकारो: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बोकारो सखी महोत्सव 2026  का शुभारंभ रविवार को सेक्टर -4 स्थित मजदूर मैदान में उपायुक्त  अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह, फिल्मेकर  शशि वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सजावट, विभिन्न स्टॉलों की कतार और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि उपायुक्त  पुलिस अधीक्षक एवं विशिष्ट अतिथि फिल्मेकर शशि वर्मा ने महोत्सव परिसर का भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की महिलाओं द्वारा लगाए गए 53 स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा उनके उत्पादों की सराहना की। 

उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। महोत्सव में जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हस्तशिल्प, पारंपरिक खाद्य सामग्री, हस्तनिर्मित वस्त्र, सजावटी सामान एवं अन्य स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। यह आयोजन महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। बोकारो सखी महोत्सव में यह कोशिश की गई है कि यह आयोजन केवल सरकारी आयोजन न बन जाए, बल्कि सही मायने में यह महोत्सव का रूप ले, जिसमें यह जन भागीदारी हो, जिसमें अधिक से अधिक लोग आकर महिलाओं के उत्पादन का अवलोकन कर सके आनंद उठा सके और फिर सामानों को खरीद कर महिलाओं के सशक्तिकरण को और गति दे सके। 

इसके आकर्षण को बनाए रखने के लिए कुछ खास से व्यक्तित्व भी आए जिनकी देश में अपने खास पहचान है। पंचायत फिल्म निर्माता  शशि वर्मा की उपस्थिति सखी महोत्सव को महोत्सव का रूप देने में और असरदार रहा। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे, चास अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह नजारत उप समाहर्ता प्रभास दत्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन, वरीय लेखा पदाधिकारी  पंकज दुबे, सहित अन्य उपस्थित थे। 

बोकारो सखी महोत्सव सरकार और प्रशासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रतिभा खोजने का, हुनर तलाशने का और इस तरीके से मंच देने का जहां वे खुलकर अपनी बातें रख सके। अपने उत्पाद को प्रदर्शित कर सके और फिर अपने बढ़ते कदम को दिखाते हुए यह साबित कर सके कि वह गांव की महिलाएं किसी से कम नहीं है। मौका चाहिए तो वह फिर वह दिखा देगी कि उनके अंदर भी क्षमता है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि “बोकारो सखी महोत्सव महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत मंच है। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही कहा कि बोकारो सखी महोत्सव 22 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को एक मंच प्रदान किया गया है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस पहल को सफल बनाए और महिलाओं के उत्पादों को खरीदकर उनको आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को मजबूती दें। 

यह भी पढ़ें आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि महोत्सव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में कार्यक्रम का आनंद ले सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महिलाओं के उत्पादों को प्रोत्साहित करें। फिल्मेकर शशि वर्मा ने कहा कि नारी सशक्त है तो समाज सशक्त होगा। उन्होंने लोगो से महिलाओं के उत्पादों को प्रोत्साहित करने और उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने का आवाह्न किया। साथी कहां की चार दिवसीय यह महोत्सव न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का मंच है बल्कि समाज में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हो रहा है। 

यह भी पढ़ें Dumka News: चापाकल बंद, सोलर टंकी बेकार—पानी के लिए तरस रहे पहाड़िया टोला के लोग

कार्यक्रम का शुभारंभ होने के बाद स्वागत भाषण के रूप में उप विकास आयुक्त  शताब्दी मजूमदार ने अपनी वक्तव्य को रखा, जिसमें उन्होंने कहा कि यह महोत्सव बोकारो में पहली बार हो रही जो 22 मार्च से 25 मार्च तक मनाया जाएगा। यह महोत्सव सुबह 10 बजे से संध्या 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा। संध्या 6 बजे से रात 8 बजे तक संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बोकारो वासियों से अपील की है कि इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर स्वयं सहायता समूह की सामानों की खरीदारी कर उन सभी महिलाओं को सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में चास अनुमंडल पदाधिकारी  प्रांजल ढांडा ने भी महिलाओं को प्रेरित करने की बातें कहीं। 

यह भी पढ़ें Chaibasa News : बाइक को पीछे से टाटा मैजिक ने मारी जोरदार टक्कर, भाजपा नेता की पत्नी की मौत

वहीं, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता ने अपनी वक्तव्य में महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने की बात कहीं। गौरतलब

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Deoghar News: विशेष ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान: 11 हजार से अधिक लोगों की हुई जांच
Dumka News: पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ताहीन 'जंगली लाल गोल बोल्डर' का हो रहा उपयोग
Dumka News: उपायुक्त की चेतावनी: स्कूलों में फीस वृद्धि के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं, नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
Ramgarh News: श्रद्धा और आस्था का संगम: भव्य जुलूस के साथ दुर्गा प्रतिमा का हुआ विसर्जन
Pakur News: ताड़ का पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला की मौके पर ही मौत
Palamu News: 45 वर्षीय प्रवेश विश्वकर्मा 4 मार्च से लापता, परिजनों ने की मदद की अपील
Bokaro News: बीएसएल में दीर्घकालीन सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 
Bokaro News: जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने दिया सांस्कृतिक प्रस्तुति 
केला बागान में पेड़ से लटका मिला 15 साल के किशोर का शव, इलाके में सनसनी
Bokaro News: डी. ए. वी. इस्पात पब्लिक स्कूलों में 'स्वच्छता पखवाड़ा' का आयोजन
Bokaro News: स्वच्छता से सुंदर होगा बांसगोड़ा: BSL ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया सफाई अभियान