Chaibasa News : बाइक को पीछे से टाटा मैजिक ने मारी जोरदार टक्कर, भाजपा नेता की पत्नी की मौत
पुलिस ने वाहन जब्त कर दर्ज किया मामला
पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती महाली की मौत हो गई। बाइक से घर लौटते समय टाटा मैजिक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
चाईबासा : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोवाली गांव में शनिवार देर रात सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी एवं एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती महाली की मौत हो गई। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए टाटा मैजिक वाहन को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
