jharkhand accident news
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: 20 घंटे बाद तालाब से निकाला गया युवक का शव
Published On
By Mohit Sinha
हजारीबाग के खजांची तालाब में डूबे 22 वर्षीय युवक कमांडो वर्मा का शव करीब 20 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। युवक शुक्रवार शाम दोस्तों के साथ तालाब घूमने गया था, जहां तैरने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय स्तर पर देर रात तक खोजबीन जारी रही, लेकिन पर्याप्त संसाधनों की कमी के कारण राहत कार्य सफल नहीं हो सका। चुटूपालू घाटी में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने ट्रेलर को मारी टक्कर; ड्राइवर की मौत
Published On
By Samridh Media Desk
रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में मछली लदे ट्रक ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद NH-33 पर लंबा जाम लग गया। गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा; पांच की मौत
Published On
By Samridh Media Desk
गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक, कार और टाटा मैजिक समेत करीब 13 वाहनों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पलामू में बड़ा हादसा: झूलते 11 हजार वोल्ट तार से बस सटी, चार बाराती गंभीर रूप से झुलसे
Published On
By Samridh Media Desk
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में बारात जा रही बस झूलते हुए 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गई। हादसे के समय बस की छत पर बैठे चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से बिजली तार झूल रहे थे, लेकिन विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया। पलामू में मार्च में 36 सड़क दुर्घटनाएं, 30 लोगों की मौत; बढ़ते हादसों पर प्रशासन सख्त
Published On
By Samridh Media Desk
पलामू जिले में मार्च महीने के दौरान 36 सड़क दुर्घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। चलती बाइक में लगी आग, पल्सर NS200 जलकर राख, बाल-बाल बचे सवार
Published On
By Samridh Media Desk
खूंटी शहर में चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, लेकिन सवार समय रहते सुरक्षित उतर गए। Chaibasa News: सड़क हादसे में पत्रकारों ने निभाई इंसानियत, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
Published On
By Mohit Sinha
चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद पत्रकारों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। झींकपानी-चाईबासा मार्ग पर बाइक और टाटा मैजिक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। बरही में ट्रक की चपेट में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
Published On
By Mohit Sinha
बरही चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बबलू राणा (35) के रूप में हुई है। ट्रक की चपेट में आने से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। Chatra News: बारात लेकर जा रही गाड़ी पलटी, 25 वर्षीय चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
Published On
By Mohit Sinha
चतरा के संघरी घाटी में बारात लेकर जा रही गाड़ी पलटने से चालक रजा खान की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Published On
By Anjali Sinha
गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर काटा झरना पुल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जॉन विनय हांसदा (निवासी खरौनी बाजार) गंभीर रूप से घायल हो गए। गोपीकांदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें 108 एम्बुलेंस से दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। Bokaro News: भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Published On
By Anjali Sinha
पेटरवार-तेनु मुख्य मार्ग पर ओरदाना के पास मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में रंगामाट्टी सोहन टोला निवासी 26 वर्षीय सुरेश भोक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पेटरवार मेला देखने जा रहे थे। मृतक सुरेश गुजरात में मजदूरी करता था और अपनी बहन की 2 मई को होने वाली शादी के लिए घर आया था। घायल सुमित भोक्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी राजू मुण्डा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। Chaibasa News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत
Published On
By Mohit Sinha
चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47 वर्षीय मजदूर सोना पिंगुवा की मौत हो गई। वह शादी समारोह के लिए जंगल से जामुन के पत्ते लाने गया था, लेकिन लौटते समय ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के नीचे आ गया। 