Bokaro News: भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
26 वर्षीय सुरेश भोक्ता की घटनास्थल पर ही सांसें थमीं, परिवार में शोक
पेटरवार-तेनु मुख्य मार्ग पर ओरदाना के पास मंगलवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में रंगामाट्टी सोहन टोला निवासी 26 वर्षीय सुरेश भोक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पेटरवार मेला देखने जा रहे थे। मृतक सुरेश गुजरात में मजदूरी करता था और अपनी बहन की 2 मई को होने वाली शादी के लिए घर आया था। घायल सुमित भोक्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी राजू मुण्डा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
पेटरवार: पतकी पंचायत के रंगामाट्टी सोहन टोला के अज्ञात वाहन के चपेट में आने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल। बताया जाता है कि तेनु पेटरवार रोड़ स्थित ओरदाना के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसमें 26 वर्षीय सुरेश भोक्ता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं पेटरवार थाना को सुचना मिलने के बाद तीनो युवको को पेटरवार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉ रीतू कुमारी के द्वारा ईलाज कर सुमित भोक्ता उम्र 24 वर्ष रेफर कर दिया गया जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है वही सुरेश भोक्ता उम्र 25 वर्ष की हलकी चोट लगी है।
वहीं पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुण्डा के द्वारा बताया गया की तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर पेटरवार मेला देखने अपने घर रंगामाट्टी से आ रहे थे। इसी बीच ओरदाना के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आ गये जिसमें एक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी के द्वारा पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तीनो एक ही गावं के रहने वाले है। वहीं मृतक सोहन भोक्ता गुजरात में काम करता था दो मई को उसकी बहन की शादी होने वाला था उसी शादी के लिये अपने गांव आया था।
