"पीएम मोदी के नेतृत्व में हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत": सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा

वर्तमान वैश्विक हालातों में भ्रम फैलाना बंद करे इंडी गठबंधन

(सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा फाइल फोटो)

रांची में भाजपा प्रदेश महामंत्री और सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयानों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पश्चिम एशिया युद्ध संकट के बीच अपनी अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जरूरतों (पेट्रोल-गैस) को सुरक्षित रखने में पूरी तरह सक्षम है। डॉ. वर्मा ने बताया कि भारत अब 27 के बजाय 41 देशों से तेल आयात कर रहा है और देश के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता भारतीयों की सुरक्षा है, जिसके तहत 3.75 लाख लोग सुरक्षित स्वदेश लौटे हैं।

रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेसवार्ता पर करारा पलटवार किया। डॉ वर्मा ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पश्चिम एशिया युद्ध संकट की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है। कहा कि भारत सदैव शांति और बातचीत का पक्षधर रहा है।और इसी माध्यम से हर समस्याओं का समाधान भी चाहता है।

आज के संकट के दौर में में पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था गड़बड़ाई है लेकिन भारत मजबूती के साथ खड़ा है।और प्रधानमंत्री जी ने हर प्रकार के कोशिशों को आज सदन में वक्तव्य के माध्यम से बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने पश्चिम एशिया के सभी राष्ट्र प्रमुखों से दो बार बात की है, हरमूज मार्ग बाधित नहीं हो इसकी बात भी संबंधित देशों के समक्ष मजबूती से रखी है,जिसके सकारात्मक परिणाम भी निकल कर आए हैं। हरमूज मार्ग से भारत के जहाज आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कभी भी अपने 140 करोड़ जनता के हित को दांव पर नहीं लगाया। देश की जनता इस बात को पूरी तरह जानती है। कहा कि आज भारत अपने पेट्रोल,गैस के श्रोत का वैकल्पिक समाधान सुनिश्चित कर रहा। देश के आंतरिक संसाधन बढ़ाए जा रहे वही दूसरे देशों से भी आयात सुनिश्चित किए जा रहे।27 की जगह अब 41 देशों से भारत अपने जरूरी ऊर्जा आयात बढ़ा रहा है। कच्चे तेल के प्रयाप्त भंडार हैं।

देश में एक समूह जनता को भ्रमित करने में सक्रिय है। उससे सावधान रहने की जरुरत है। कोरोना काल में भी कांग्रेस झामुमो ने लगातार भ्रम फैलाए थे।टीका को लेकर सवाल उठाए थे लेकिन प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम था कि उनके नेतृत्व में जनता के सहयोग से भारत विजई हुआ। कहा कि ये वही लोग हैं जो परमाणु परीक्षण पर सवाल खड़ा करते है,सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करते हैं।सेना से सवाल पूछते हैं। 

यह भी पढ़ें Sahebganj News : मॉडल कॉलेज में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन

कहा कि झामुमो अपनी जिम्मेवारी समझे।जिसके लिए जनता ने जनादेश दिया है उसे पूरा करने में ध्यान दे।लेकिन लगता है कांग्रेस झामुमो को अपने वादों को पूरा करने की चिंता नहीं है। इंडी गठबंधन केवल जनता को दिग्भ्रमित कर अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश करता है। कहा कि भारतीयों के जान माला की सुरक्षा भारत सरकार की प्राथमिकता है। युद्ध के दौरान 3लाख 75 हजार भारतीय देश सुरक्षित लौटे हैं।

यह भी पढ़ें रांची एयरपोर्ट फायरिंग केस में प्रिंस खान गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश