JMM vs BJP Jharkhand
समाचार  रांची  झारखण्ड  राज्य 

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर राजनीतिक यात्राएं करने और 100 करोड़ की लागत से विलासिता पूर्ण 'शीशमहल' (मुख्यमंत्री आवास) बनवाने का आरोप लगाया। शाहदेव ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री की यात्राएं देश के विकास और निवेश के लिए होती हैं, वहीं मुख्यमंत्री की यात्राएं केवल परिवारवादी राजनीति को बचाने तक सीमित हैं।
Read More...
समाचार  रांची  झारखण्ड  राज्य 

"पीएम मोदी के नेतृत्व में हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत": सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा

रांची में भाजपा प्रदेश महामंत्री और सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयानों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पश्चिम एशिया युद्ध संकट के बीच अपनी अर्थव्यवस्था और ऊर्जा जरूरतों (पेट्रोल-गैस) को सुरक्षित रखने में पूरी तरह सक्षम है। डॉ. वर्मा ने बताया कि भारत अब 27 के बजाय 41 देशों से तेल आयात कर रहा है और देश के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता भारतीयों की सुरक्षा है, जिसके तहत 3.75 लाख लोग सुरक्षित स्वदेश लौटे हैं।
Read More...
समाचार  रांची  झारखण्ड  राज्य 

हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा फैला रही झूठ की राजनीति: विनोद पांडेय

हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा फैला रही झूठ की राजनीति: विनोद पांडेय झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के बयान को झूठ और भ्रम फैलाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जानबूझकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिस तरह भेदभाव कर झारखंड को आवास से वंचित किया गया, वही भाजपा की मानसिकता को दिखाता है।
Read More...

Advertisement