हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा फैला रही झूठ की राजनीति: विनोद पांडेय

जेएमएम महासचिव ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

हेमंत सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा फैला रही झूठ की राजनीति: विनोद पांडेय
विनोद कुमार पांडेय (झामुमो महासचिव)

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के बयान को झूठ और भ्रम फैलाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जानबूझकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिस तरह भेदभाव कर झारखंड को आवास से वंचित किया गया, वही भाजपा की मानसिकता को दिखाता है।

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के बयान को झूठ और भ्रम फैलाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जानबूझकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीबों और वंचितों को अपना पक्का घर देने का जो सपना देखा है, वह राज्य सरकार के दम पर लगातार पूरा हो रहा है। हकीकत यह है कि आज झारखंड के लोगों की पहली पसंद अबुआ आवास है, प्रधानमंत्री आवास से पहले अबुआ आवास की मांग लोग कर रहे हैं। शायद यही वजह है कि भाजपा को मिर्ची लग रही हैं। 

विनोद पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के हिस्से के आवास स्वीकृत नहीं किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिस तरह भेदभाव कर झारखंड को आवास से वंचित किया गया, वही भाजपा की मानसिकता को दिखाता है। एक तरफ केंद्र ने गरीबों को छत से वंचित किया और दूसरी तरफ हेमंत सरकार ने अपनी दूरदर्शिता और संवेदनशील सोच से राज्य निधि से  “अबुआ आवास योजना” शुरू कर गरीबों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में कदम बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि यह वही भाजपा है, जिसने जानबूझकर चुनी हुई सरकार को बदनाम करने के लिए विकास योजनाओं में अड़ंगे डाले। आज जिस योजना पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह राज्य सरकार की पहल पर चल रही है। भाजपा के नेता कभी नहीं चाहेंगे कि झारखंड का गरीब खुशहाल हो और उसे पक्का घर मिले। हकीकयत यह भी है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तरह अबुआ आवास योजना भी हेमंत सरकार की बेहद लोकप्रिय है। योजनाओं की लोकप्रियता से घबराई भाजपा झूठ के बल पर राजनीति कर रही है, लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है। 

विनोद पांडेय ने कहा: भाजपा के लोग भूल गए हैं कि जनता ने इन्हीं की नीतियों से निराश होकर उन्हें सत्ता से बेदखल किया। झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश करने वाले नेताओं को अब जनता अच्छी तरह पहचान चुकी है।

उन्होंने कहा कि सरकार हर जिले में योजनाओं की गति तेज करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। बारिश और भुगतान प्रक्रिया से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर मकानों का निर्माण तेजी से आगे बढ़ेगा। जनता भाजपा के झूठे आरोपों पर नहीं, बल्कि हेमंत सरकार के काम पर भरोसा कर रही है।

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश Hazaribagh News: दारू थाना में CSP/CSE संचालकों के साथ सुरक्षा बैठक, CCTV व नकदी सुरक्षा पर दिए गए अहम निर्देश
Bokaro News: भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, कोलकाता-वाराणसी एक्सप्रेसवे निर्माण के कारण उड़ रही धूल पर चक्का जाम
Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती