Bokaro News: डिग्री कॉलेज में बंद विषयों को दोबारा शुरू कराने की मांग, राज्यपाल से मिले पूर्व विधायक लंबोदर महतो

साइंस, भूगोल, खोरठा और समाजशास्त्र की पढ़ाई हुई बंद

Bokaro News: डिग्री कॉलेज में बंद विषयों को दोबारा शुरू कराने की मांग, राज्यपाल से मिले पूर्व विधायक लंबोदर महतो
(फ़ोटो)

गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने राज्यपाल सह कुलाधिपति से मुलाकात कर सरकारी डिग्री महाविद्यालय गोमिया में बंद किए गए विज्ञान, भूगोल, खोरठा और समाजशास्त्र विषयों की पढ़ाई दोबारा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भी पत्र लिखकर छात्रों के भविष्य के हित में तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

कसमार: गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दे को लेकर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति से मुलाकात कर सरकारी डिग्री महाविद्यालय गोमिया में बंद किए गए विषयों की पढ़ाई पुन शुरू कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों का वर्षों पुराना सपना था कि क्षेत्र में एक सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना हो, ताकि गरीब, किसान एवं ग्रामीण परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। वर्ष 2023 में सरकारी डिग्री महाविद्यालय गोमिया की स्थापना होने के बाद क्षेत्र में शिक्षा को लेकर नई उम्मीद जगी थी। 

कॉलेज में विज्ञान, भूगोल, खोरठा एवं समाजशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई शुरू हुई, जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे थे। लेकिन हाल ही में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा इन विषयों की पढ़ाई बंद किए जाने से छात्रों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी व्याप्त है। डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सपनों पर इस तरह कुठाराघात करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि इस गंभीर मामले को लेकर उन्होंने महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय से मुलाकात कर सभी बंद विषयों को पुनः शुरू कराने की मांग की। इसके साथ ही मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा सचिव को भी पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: 24 घंटे में न्याय: पुलिस की बड़ी सफलता, महिला की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी दबोचा गया

पूर्व विधायक ने कहा कि एक ओर सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र के एकमात्र सरकारी कॉलेज में विषयों की पढ़ाई बंद कर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोमिया के विद्यार्थियों के अधिकार एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की लड़ाई वे हर स्तर पर मजबूती के साथ लड़ते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय
Bokaro News: दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, ऑनलाइन फार्मेसी और नकली दवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा
Bokaro News: अब आधार के कामों के लिए नहीं जाना होगा दूर, चास वार्ड संख्या-18 में नीलम हॉस्पिटल के समीप केंद्र शुरू
कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम
Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Bokaro News: डीएसपी समेत कई अधिकारियों का बड़ा तबादला, जिले में नई तैनाती तय
Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला
Ranchi News: एसबीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी