तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी

हादसे में एक महिला यात्री घायल, बाकी सभी यात्री सुरक्षित

तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
नकटी के पास सर्विसिंग सेंटर में घुसी तेज रफ्तार बस

दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के नकटी के पास बुधवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार मिथिलांचल बस ने अनियंत्रित होकर सर्विसिंग सेंटर में खड़ी बोलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला यात्री घायल हुई, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित रहे।

दुमका: दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के नकटी के समीप बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दुमका की ओर से आ रही तेज रफ्तार मिथिलांचल बस का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसने कृष वाटर सर्विसिंग में पहले से खड़ी प्रकाश गुप्ता की बोलेनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस अनियंत्रित होकर सर्विसिंग परिसर में जा घुसी।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार केवल एक महिला यात्री घायल हुई। महिला को हल्की चोटें आई हैं, जबकि अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद बस चालक, खलासी और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों एवं बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। ओवरटेक करने के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में बोलेनो कार को काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी स्थान पर करीब डेढ़ वर्ष पहले भी एक बड़ा हादसा हुआ था। उस समय एक अनियंत्रित ट्रेलर प्रकाश लाइन होटल में जा घुसा था, जिसमें होटल में कार्यरत एक महिला कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार दूसरी बार उसी स्थान पर हुई दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम में फर्जी एफिडेविट रैकेट का भंडाफोड़, जाली मुहर और दस्तावेज बरामद

घटना की सूचना मिलने के बाद काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें: जमुआ: एक्साइज इंस्पेक्टर सुबोध कुशवाहा की ‘प्रयास पहल’ संस्था से संवर रहा हजारों बच्चों का भविष्य, बरगद के पेड़ से शुरू हुआ सफर

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार
राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय
Bokaro News: दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर, ऑनलाइन फार्मेसी और नकली दवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा
Bokaro News: अब आधार के कामों के लिए नहीं जाना होगा दूर, चास वार्ड संख्या-18 में नीलम हॉस्पिटल के समीप केंद्र शुरू
कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम