Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
जीते कुल 32 पदक, जिले में दूसरा स्थान
कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित तीसरी जिला योगासन चैंपियनशिप 2026 में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन किया है। कड़े मुकाबले में विद्यालय ने कुल 57 अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया और कुल 32 पदक (8 स्वर्ण, 9 रजत, 15 कांस्य) अपनी झोली में डाले। इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय प्रबंधन के निदेशक ओम प्रकाश, चेयरपर्सन राखी कुमारी शर्मा और प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने सभी विजेता खिलाड़ियों और गाइड शिक्षकों को सम्मानित किया।
कोडरमा: 2026 में बी आर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 16 एवं 17 मई 2026 को मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कोडरमा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 12 टीमों के लगभग 290 खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा कुल 10 विभिन्न इवेंट्स आयोजित किए गए।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 57 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया और विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 32 पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 59 अंक मिले। विद्यालय में सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय की चेयर पर्सन राखी कुमारी शर्मा ने खिलाड़ियों की मेहनत एवं अनुशासन की सराहना की। प्रधानाचार्य रमेश कुमार उपाध्याय ने सभी खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय के उप-प्राचार्य नवल किशोर आनंद एवं प्रशासक सुनील कुमार ने भी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
