Bokaro News: पांच दिवसीय श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ की हुई शुरुआत

भक्ति गीतों और भजनों ने माहौल को बनाया पूरी तरह आध्यात्मिक

Bokaro News: पांच दिवसीय श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ की हुई शुरुआत
(फोटो)

कसमार: ग्राम बरेई खुर्द में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के तहत  भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा श्रद्धालुओं के निवास स्थानों से प्रारंभ होकर पूरे गांव में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। पूरे मार्ग में जय श्री राम और “जय हनुमान” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण और प्राण-प्रतिष्ठा को गांव के लिए गौरव का विषय बताया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में विभिन्न पूजा-अर्चना, यज्ञ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें