Giridih News: भव्य कलश यात्रा के साथ बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ 

महेश राय डीह में 1100 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा

Giridih News: भव्य कलश यात्रा के साथ बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ 
(फोटो)

जमुआ के महेश राय डीह गांव में शुक्रवार को बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर 1100 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जेएमएम नेत्री शालिनी गुप्ता और पूर्व विधायक केदार हजारा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया तथा धुरैता फतहा नदी से पवित्र जल भरकर यज्ञ मंडप में कलशों की स्थापना की गई जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया और नौ दिवसीय महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ।

जमुआ: महेश राय डीह गांव में बजरंगबली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 1100 कलश के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए जेएमएम नेत्री शालिनी गुप्ता ने कहा कि यज्ञ से मन, विचार और पर्यावरण शुद्ध होता है तथा सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। वहीं पूर्व विधायक केदार हजारा ने कहा कि महेश राय डीह में इस तरह के भव्य आयोजन से क्षेत्र की धार्मिक पहचान मजबूत हो रही है। उन्होंने पंचायतवासियों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

कलश यात्रा की अगुवाई शालिनी गुप्ता, केदार हजारा, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव एवं यज्ञाचार्य डॉ. बिनोद उपाध्याय ने की। यात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए धुरैता फतहा के मध्य स्थित नदी तट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल को अभिमंत्रित कर कलशों में भरा गया। इसके बाद महिलाएं दो कतारों में संगठित होकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचीं और आचार्य के निर्देशन में कलशों को मंडप में स्थापित कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं पानी की व्यवस्था की गई। यज्ञाचार्य ने उपस्थित लोगों को यज्ञ की विधि, दैनिक कार्यक्रम एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजन को लेकर गांव में व्यापक तैयारियां की गई हैं और यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

महायज्ञ के सफल संचालन हेतु गठित समिति में पिंटू यादव को अध्यक्ष, छोटी यादव को सचिव एवं अंग्रेज राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अन्य सदस्य भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कलश यात्रा में पंसस अंजन सिंहा, मुखिया प्रदीप सिंह, महेंद्र यादव, राजू यादव, अधीर वर्मा, पंकज यादव, अशोक राय, टिंकू राणा, राजेश यादव, होरील राय, छत्रू राय, संदीप यादव, सुरेश यादव, सुनील राय, लखन यादव, जीबलाल यादव, भोला पासवान, पूर्व मुखिया तूफानी सिंह, जेएलकेएम जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, जितेंद्र सिंह, शैलेश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश
Pakur News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फूटा गुस्सा: री-एडमिशन शुल्क पर रोक की मांग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now