गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा; पांच की मौत
गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक, कार और टाटा मैजिक समेत करीब 13 वाहनों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
गिरिडीह। जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक,कार सहित करीब 13 वाहनों को रौंद दिया। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दस से अधिक घायल हुए है। इनमें चार गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार रात की है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और निमियाघाट पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया ।जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक घायल की मौत धनबाद ले जाने के दौरान हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।


मृतकों में डुमरी के नावाटांड़ निवासी कारी इरशाद (46) गिरिडीह निवासी सुजीत (37) एवं सिमरबेड़ा निवासी संतोष महतो (32) की पहचान हुई है। जबकि दो अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी थी। घायलों में नावाटांड़ की रुखसार खातून,रांगामाटी निवासी सागीर इसरी की सुधा वर्मा तथा बगोदर निवासी संजय कुमार साव अन्य शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव, डुमरी के प्रभारी, एसडीएम संतोष गुप्ता एवं सीओ शशिभूषण वर्मा, सीओ ऋषिकेश मरांडी सहित थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को धेर्य बनाये रखने की अपील की है। ग्रामीणो के मुताविक तेज रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते करीब 13 वाहन उसकी चपेट में आ गए।
इस भीषण हादसे ने पल भर में हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया । सड़क पर पसरी चीख-पुकार और मलबे का मंजर बयां कर रहा है कि यह हादसा कितना दर्दनाक था। इधर, शनिवार को सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजा गया है।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


