जमुआ में भाजपा का भव्य योग कार्यक्रम, महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी

इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ भव्य योग कार्यक्रम

जमुआ में भाजपा का भव्य योग कार्यक्रम, महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित भाजपा के सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल विधायक मंजू कुमारी और स्थानीय लोग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमुआ स्थित इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय में भाजपा द्वारा भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक मंजू कुमारी, जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा और योग प्रशिक्षक धर्मवीर राय की मौजूदगी में 150 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।

गिरिडीह: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय का प्रांगण योगमय हो उठा। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सुबह 6 बजे से ही स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू हो गया था।

धर्मवीर राय ने कराया योगाभ्यास

योग प्रशिक्षक धर्मवीर राय के निर्देशन में उपस्थित लोगों ने डेढ़ घंटे तक विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत ॐ उच्चारण और गायत्री मंत्र के साथ हुई। इसके बाद सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राएं, ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, शवासन तथा अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

धर्मवीर राय ने प्रत्येक आसन के लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिदिन 30 मिनट योग करने से बीपी, शुगर और तनाव जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं: मंजू कुमारी

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने स्वयं योगाभ्यास में भाग लिया। उन्होंने कहा, "योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि मानसिक शांति और स्वस्थ जीवन जीने की हजारों वर्ष पुरानी भारतीय पद्धति है। यह हमारी प्राचीन धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक पहचान दिलाई है।"

यह भी पढ़ें: हाईटेंशन तार से झुलसे 7 वर्षीय प्रिंस से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बेहतर इलाज का दिया भरोसा

उन्होंने कहा कि आज मोबाइल और तनाव के दौर में योग ही स्वस्थ जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने क्षेत्र की माताओं, बहनों और युवाओं से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Rajya Sabha Polls: चुनावी घमासान के बीच BJP विधायकों संग चाय पर दिखे हेमंत सोरेन, VIDEO वायरल

योग से आता है आत्मविश्वास : महेंद्र वर्मा

भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने कहा, "नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से संतुलित और सामाजिक रूप से जागरूक बनाता है। योग हमें अनुशासन, संयम और आत्मविश्वास प्रदान करता है। भाजपा का संकल्प है कि योग को हर घर तक पहुंचाया जाए।"

उन्होंने कहा कि जमुआ में योग दिवस को लेकर लोगों का उत्साह यह दर्शाता है कि समाज स्वास्थ्य के प्रति लगातार जागरूक हो रहा है।

150 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में विधायक मंजू कुमारी, जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, योग प्रशिक्षक धर्मवीर राय, मंडल अध्यक्ष बालगोविंद यादव, राजेंद्र राय, राजेंद्र यादव, परमेश्वर यादव, बिनय राय, जयप्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, रविषेक राय, राहुल सिंह, महेश कुमार, गौरव सिन्हा, अमरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अनूप चंद्रवंशी, सूरज कुमार, प्रयाग यादव, पप्पू कुमार, अनिल महथा समेत 150 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड में योग दिवस की धूम: भाजपा ने सभी 595 मंडलों में किया भव्य आयोजन, दिग्गजों ने किया योगाभ्यास झारखंड में योग दिवस की धूम: भाजपा ने सभी 595 मंडलों में किया भव्य आयोजन, दिग्गजों ने किया योगाभ्यास
कुख्यात पीएलएफआई एरिया कमांडर श्रवण दास गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पुलिस की गोली से घायल
बीआईटी लालपुर में योग दिवस पर जुटे छात्र-शिक्षक, निदेशक ने बताया स्वस्थ जीवन का सूत्र
जमुआ में भाजपा का भव्य योग कार्यक्रम, महिलाओं और युवाओं की रही बड़ी भागीदारी
Ranchi News: स्वस्थ जीवन और दीर्घायु का मंत्र है योग : कुलपति डॉ. राजीव मनोहर
नीट पर पीएम की संवेदनशीलता सराहनीय, आंगनवाड़ी कर्मियों पर भी ध्यान दें: जे.पी. पांडेय
छत्तरपुर में गूंजा संदेश—करें योग, रहें निरोग; सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया
G7 के बाद बढ़ी तल्खी! ट्रंप-मेलोनी में छिड़ी जुबानी जंग, रिश्तों में आई दरार
कबूतरखोपी सूर्य देव घाट पर मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ निकली भव्य प्रभात फेरी