कबूतरखोपी सूर्य देव घाट पर मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

धर्मराज मंडल ने युवाओं को विभिन्न योगासनों का कराया अभ्यास

कबूतरखोपी सूर्य देव घाट पर मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
कबूतरखोपी के सूर्य देव घाट पर विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास करते युवा एवं बच्चे

साहिबगंज के कबूतरखोपी स्थित सूर्य देव घाट पर 'मेरा युवा भारत' द्वारा 12वें विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक धर्मराज मंडल ने युवाओं को पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार और शवासन सहित कई योगासन कराए तथा उनके स्वास्थ्य लाभ बताए।

साहिबगंज: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन 'मेरा युवा भारत' साहिबगंज द्वारा सूर्य देव घाट, कबूतरखोपी में 12वें विश्व योग दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'Yoga for Healthy Again' पर जोर देते हुए युवाओं को योग के प्रति जागरूक किया गया।  

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक धर्मराज मंडल ने उपस्थित युवा क्लब के सदस्यों को विभिन्न योगासन कराया।उन्होंने पद्मासन, वज्रासन, भुजंगासन, ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, शवासन समेत बैठकर, लेटकर और खड़े होकर किए जाने वाले कई आसनों का अभ्यास कराया। साथ ही हर आसन के स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी बताया।
        मेरा युवा भारत के सदस्य चंदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति का अहम हिस्सा है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, खान-पान और रहन-सहन में बदलाव के कारण ब्लड प्रेशर, शुगर, मोटापा, माइग्रेन जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में योग से शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ मानसिक शांति भी मिलती है और रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।  

संस्था के शिक्षक रविकांत तांती ने युवाओं को नशा मुक्ति अभियान की जानकारी दी और शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि नशा छोड़ने से शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है, पैसे की बचत होती है और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है। नशा मुक्ति शपथ से समाज में जागरूकता बढ़ती है और नशा मुक्त समाज के निर्माण में मदद मिलती है।   

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के चंदन कुमार, राहुल कुमार यादव, अजय कुमार मंडल के अलावा शिवानी, राहुल, छोटू, नीतीश, क्रांति, राकेश, आशीष, प्रिया, लालू, काजल, रघु, माही, ममता, सुदेश, राजू, पिंकी, राखी सहित सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: सेवानिवृत्त चौकीदारों को नहीं मिला लाभ, पेंशनर्स कल्याण समाज ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया
G7 के बाद बढ़ी तल्खी! ट्रंप-मेलोनी में छिड़ी जुबानी जंग, रिश्तों में आई दरार
कबूतरखोपी सूर्य देव घाट पर मनाया गया 12वां विश्व योग दिवस, युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ निकली भव्य प्रभात फेरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नीट-यूजी परीक्षा की विधिक समीक्षा
Sahebganj News: JLKM का संगठन विस्तार अभियान, 21 जून को राजमहल में होगी जिला स्तरीय बैठक
सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख
Sahebganj News: संध्या कॉलेज में मुफस्सिल कार्यालय लिपिकों की लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारी और ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मना योग दिवस
Sahebganj News: राजमहल के सेलमपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मची सनसनी
कुलपति डॉ राजीव मनोहर के आदेश पर अधिसूचना जारी, डीएसपीयू में बढ़ी नामांकन तिथि