साहिबगंज का वार्ड-26 अंधेरे में कैद: काली मंदिर से हर गली तक बत्ती गुल, वार्डवासियों में आक्रोश
साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-26 में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। काली मंदिर चौक से लेकर वार्ड की अधिकांश गलियों तक अंधेरा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई महीनों से स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और बार-बार शिकायत के बावजूद नगर परिषद तथा वार्ड पार्षद की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।
संजय कुमार धीरज
साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 26 की रातें महीनों से अंधेरे में गुजर रही हैं। काली मंदिर के ठीक सामने लगी मुख्य रोड लाइट पिछले कई महीनों से बंद पड़ी है। शाम होते ही मंदिर चौक से लेकर अंदर की गलियों तक पूरा इलाका अंधेरे की चादर ओढ़ लेता है।
अंधेरे का आतंक: कब तक झेलें वार्डवासी?

शिकायत पर शिकायत, फिर भी बे-असर

डर के साये में जीने को मजबूर
लगातार अंधेरे के कारण वार्ड में आपराधिक घटनाओं का डर बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर चेन स्नैचिंग, चोरी और छेड़खानी की घटनाएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा सड़क पर गड्ढे और नालियों का पता नहीं चलने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। काली मंदिर चौक मुख्य रास्ता है, जहां से रोज सैकड़ों लोग गुजरते हैं। अंधेरे के कारण यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
'बिजली बिल पूरा, सुविधा जीरो'
वार्डवासियों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि नगर परिषद हर महीने होल्डिंग टैक्स और बिजली मेंटेनेंस के नाम पर पैसे तो वसूल रही है, पर सुविधा के नाम पर पूरा वार्ड अंधेरे में डूबा है। एक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि दुकान बंद करके घर जाते वक्त रोज डर लगता है। प्रशासन को किसी अनहोनी का इंतजार है क्या?
वार्डवासियों की चेतावनी
स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही वार्ड की सभी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं की गईं तो वे सामूहिक रूप से नगर परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे। लोगों की मांग है कि पूरे वार्ड का सर्वे कराकर एक साथ सभी लाइट की मरम्मत की जाए। फिलहाल वार्ड- 26 के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। अब देखना है कि इस खबर के बाद वार्ड पार्षद और नगर परिषद की नींद टूटती है या नहीं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


