होटल ड्रीम स्टार में शराब को लेकर बवाल: दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR, अब सीसीटीवी खोलेगा राज

पूर्णिया से आए युवकों और होटल कर्मियों के बीच हुई थी मारपीट

होटल ड्रीम स्टार में शराब को लेकर बवाल: दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR, अब सीसीटीवी खोलेगा राज

साहिबगंज के चौक बाजार स्थित होटल ड्रीम स्टार में शराब को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पूर्णिया से आए कुछ युवकों और होटल कर्मचारियों के बीच हुई झड़प के बाद दोनों पक्षों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र के चौक बाजार स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के पास होटल ड्रीम स्टार में पिछले दिनों शराब को लेकर विवाद खूनी झड़प में बदल गया। बिहार के पूर्णिया से आए युवकों और होटल स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के फुलवरिया निवासी विनोद कुमार चौहान अपने साथियों के साथ होटल के कमरा नंबर 201 और 203 में ठहरे थे। तभी किसी बात को लेकर होटल कर्मचारियों और युवकों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। झड़प में विनोद चौहान को मामूली चोटें आईं। घायल विनोद कुमार चौहान ने नगर थाना में आवेदन देकर होटल कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया। इसमें गोपाल कुमार, सुशांत कुमार, राजा कुमार समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है। इसको लेकर नगर थाना कांड संख्या 100/26 दर्ज हुआ है।

इधर होटल मैनेजर गोपाल कुमार ने थाना में शिकायत दी कि युवक कमरे में बड़ी मात्रा में शराब लेकर आए थे। रोकने पर हंगामा किया, कर्मचारियों से मारपीट की और एक दलित कर्मचारी के साथ जातिसूचक गाली-गलौज की। शिकायत में कुंदन यादव, रूपेश कुमार मंडल, राजू कुमार चौहान, विनोद कुमार चौहान, चंदन चौहान एवं अशोक मंडल को नामजद किया गया है। होटल मैनेजर का कहना है कि युवकों द्वारा मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद है।

वहीं, होटल कर्मियों का कहना है कि मारपीट का कोई फुटेज नहीं है और सीसीटीवी से छेड़छाड़ भी नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार घटना के बाद संबंधित कमरों से बड़ी संख्या में बीयर के खाली कैन बरामद हुए हैं। मैनेजर ने आशंका जताई कि युवक शराब अपने लगेज में छिपाकर लाए थे। क्षेत्रवासी इस घटना को बिहार में लागू शराबबंदी से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जाता है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से रोजाना कई लोग शराब पीने के लिए साहिबगंज आते हैं। होटल-लॉज में कमरा लेकर रातभर शराब पीते हैं और सुबह लौट जाते हैं।

यह भी पढ़ें: सीसीएल गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय आधार शिविर का हुआ विधिवत उद्घाटन

नगर थाना प्रभारी अमित गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस सभी आरोपों और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बिहार में दारूबंदी के बाद साहिबगंज जिले के होटल और लॉज वालों की चांदी हो गई है। ये कोई नई कहानी नहीं है। जिले में हर वीकेंड 'शराब टूरिज्म' चलता है। पर सवाल ये है कि होटल वालों को जब पता है तो आईडी चेक और लगेज स्कैन क्यों नहीं होती?

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: मालिन ग्राम में राम कथा महायज्ञ, हवन और ब्राह्मण भोज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

पत्रकार बनना आसान है, पत्रकारिता करना मुश्किल पत्रकार बनना आसान है, पत्रकारिता करना मुश्किल
हेमंत सोरेन को बड़ा झटका: बड़गाई जमीन घोटाला मामले में डिस्चार्ज याचिका खारिज
भारत ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से रौंदा; मानव सुथार बने जीत के नायक
राज्यसभा चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति गरमाई, तीन प्रमुख उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा
Dhanbad News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदी बाइक जब्त; तस्कर फरार
होटल ड्रीम स्टार में शराब को लेकर बवाल: दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR, अब सीसीटीवी खोलेगा राज
साहिबगंज का वार्ड-26 अंधेरे में कैद: काली मंदिर से हर गली तक बत्ती गुल, वार्डवासियों में आक्रोश
बढ़ते कॉकरोच को कैसे खत्म करें? 
डेब्यू टेस्ट में छाए मानव सुथार, 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
गिरिडीह में सनसनी: पिता ने तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विभूति एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव
ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा: मिसाइल हमले के बाद इजरायल का पलटवार, मध्य पूर्व में बढ़ी चिंता