साहिबगंज में गैस का हाहाकार, 2000 रुपये में बिक रहा सिलेंडर; एजेंसियों पर ब्लैक मार्केटिंग का आरोप
डीसी दीपक कुमार दुबे ने पहले ही एजेंसियों को दी थी कड़ी चेतावनी
साहिबगंज जिले में गैस संकट गहराता जा रहा है। सकरोगढ़ स्थित स्वास्तिक गैस एजेंसी और महादेवगंज की मां समुंद्रा गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग और अनियमित वितरण के गंभीर आरोप लगे हैं।
संजना कुमारी
साहिबगंज: जिले में गैस संकट अब सड़क पर आ गया है। सकरोगढ़ स्थित स्वास्तिक गैस एजेंसी और महादेवगंज की मां समुंद्रा गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग और अनियमित वितरण के गंभीर आरोप लगे हैं। मंगलवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने एजेंसी कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग जमा कराने के बाद एजेंसी से 'स्टॉक नहीं है' कहकर बुकिंग वापस कर दी जाती है। सीमित सिलेंडर बांटकर बाकी स्टॉक ज्यादा पैसे लेकर स्थानीय दुकानदारों और दलालों को बेचा जा रहा है। दलाल वही सिलेंडर मजबूर उपभोक्ताओं को 2000 रुपये तक में बेच रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी की होम डिलीवरी सेवा लगभग बंद है। बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए डिलीवरी नहीं होती। एजेंसी वाले खुद उपभोक्ताओं को लोकल दुकानदारों से सिलेंडर खरीदने की सलाह दे रहे हैं।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
