गिरिडीह परिसदन भवन ठेका विवाद: राजद जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, जांच की मांग
राजद जिलाध्यक्ष मो. इरफान आलम ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन
गिरिडीह में नया एवं पुराना परिसदन भवन के रख-रखाव और संचालन कार्य में नियमों की अनदेखी कर ठेका देने का मामला सामने आया है। राजद जिलाध्यक्ष मो. इरफान आलम ने उपायुक्त को आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
गिरिडीह: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष मो. इरफान आलम ने गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर नया एवं पुराना परिसदन भवन के रख-रखाव और संचालन कार्य में नियमों की अनदेखी कर कार्यादेश देने का गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि दिनांक 26 फरवरी 2024 को नया एवं पुराना परिसदन भवन के रख-रखाव के लिए तीन वर्षों हेतु निविदा निकाली गई थी। इसमें कुल आठ लोगों ने भाग लिया था, जिसमें सुभाष कुमार को एल-1 तथा मेसर्स फैजान सेंटर को एल-2 घोषित किया गया था। इसके बाद 7 मार्च 2024 को जिला नजारत शाखा द्वारा पत्रांक-170 के तहत सुभाष कुमार को कार्यादेश जारी किया गया।

उन्होंने उपायुक्त से पूरे मामले की गहन जांच कर एल-2 निविदादाता की अनदेखी करते हुए दिए गए कार्यादेश को निरस्त करने तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है राजद जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी भेजी है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
