Giridih News: भारत विकास परिषद का महामंथन, मारवाड़ी धर्मशाला में जुटीं 5 जिलों की शाखाएं

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश जैन रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

Giridih News: भारत विकास परिषद का महामंथन, मारवाड़ी धर्मशाला में जुटीं 5 जिलों की शाखाएं
(फ़ोटो)

गिरिडीह के मारवाड़ी धर्मशाला में भारत विकास परिषद, झारखंड प्रांत की एक दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश जैन और प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में संगठन विस्तार, पंचसूत्र के महत्व और साल 2027 तक राज्य के हर प्रखंड में शाखा स्थापित करने के लक्ष्य पर विस्तृत चर्चा हुई।

गिरिडीह: भारत विकास परिषद, झारखंड प्रांत की एक दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश जैन, प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, सचिव प्रदीप अग्रवाल और क्षेत्रीय संयोजक अशोक बंसल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।  

'सेवा ही संगठन का मूल मंत्र': सुरेश जैन  

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश जैन ने कहा, "भारत विकास परिषद का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। सेवा, संस्कार, संपर्क, सहयोग और समर्पण के पंचसूत्र पर चलकर ही हम सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।" उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।  

संगठन विस्तार पर जोर  

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि परिषद का लक्ष्य 2027 तक झारखंड के हर प्रखंड में शाखा स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य में 42 शाखाएं सक्रिय हैं जो स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, वृक्षारोपण और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रही हैं।  

5 जिलों के प्रतिनिधि हुए शामिल  

यह भी पढ़ें: Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

कार्यशाला में गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, देवघर और जामताड़ा जिले से 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सत्र के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, नए प्रकल्पों और सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।  

यह भी पढ़ें: Koderma News: पंचदेव हनुमान मंदिर ताराटांड़ में प्रथम वर्षगांठ महोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल से गूंजा क्षेत्र

इन्हें किया गया सम्मानित  

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गिरिडीह, देवघर और धनबाद शाखा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रांतीय महासचिव संजय केडिया ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष पवन छापरिया ने दिया। मौके पर कोषाध्यक्ष राजेश जैन, महिला संयोजिका रीता अग्रवाल, अनिल जालान, मुकेश बगड़िया, अरुण अग्रवाल, विनोद शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा