Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

बरामद सामानों में पीतल के बर्तन और ड्रिल मशीन शामिल

Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
चोरी कांड में गिरफ्तार आरोपी

हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित मंडई गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 15 मई 2026 की रात हुई इस घटना के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी अभियान चलाया।

हजारीबाग: लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ग्राम मंडई में 15 मई 2026 की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही चोरी किए गए सामानों को भी बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 मई की रात अज्ञात चोरों ने मंडई गांव स्थित एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद लोहसिंघना थाना कांड संख्या 55/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी अभियान चलाकर मामले का सफल खुलासा किया। पुलिस ने चोरी में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • फरीद आलम उर्फ भोपट, निवासी मंडई कला, थाना लोहसिंघना
  • निशांत हुसैन उर्फ निशु, निवासी रोमी अलगडीहा, थाना कटकमसांडी (पेलावल ओपी)
  • तालिब खान, निवासी मंडई कला, थाना लोहसिंघना
  • अब्बू ओबेदा, निवासी पेलावल ओपी के पीछे, थाना कटकमसांडी

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए कई सामान बरामद किए हैं, जिनमें पीतल के परात, दिया, कटोरे, कड़ाही, डेकची, लोटा, ग्लास, बाल्टी के अलावा ड्रिल मशीन और कटर मशीन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एसपी ने किया गोरहर थाना का औचक निरीक्षण: सुरक्षा व्यवस्था और पंजियों की गहन जांच

Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
बरामद सामान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और लगातार कार्रवाई के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, बकरीद पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील

छापेमारी दल में शामिल

छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) हजारीबाग, लोहसिंघना थाना प्रभारी, पेलावल ओपी प्रभारी, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश
हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार
जब ओस्लो में एक सवाल गूंजा : प्रेस स्वतंत्रता, सत्ता और लोकतंत्र की नई बहस
Climate कहानी: AC की बढ़ती मांग से बिजली संकट का खतरा, रिपोर्ट ने बताया बड़ा समाधान
इबोला के बढ़ते खतरे से सतर्क भारत, एयरपोर्ट पर निगरानी हुई सख्त
रूस ने पेश किया दो सीटों वाला Su-57D स्टील्थ फाइटर जेट, भारत कनेक्शन पर चर्चा
Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Pakur News: हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Sahebganj News: ई-केवाईसी में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, बरहेट में नए गोदाम का काम तेज करें: डीसी
गिरिडीह में रोगानुसार योग शिविर का शुभारंभ, 15 दिनों तक मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
गिरिडीह परिसदन भवन ठेका विवाद: राजद जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, जांच की मांग
Sahebganj News: चूल्हा ठंडा, जनता परेशान, 30 हजार सिलेंडर पेंडिंग, डीसी ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम