झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश

जून के पहले सप्ताह से सक्रिय हो सकता है मानसून

झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश
झारखंड में बारिश से गर्मी में राहत के आसार

झारखंड में 28 मई से मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

रांची : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को 28 मई से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश होने की प्रबल संभावना बन रही है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार इस बार झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले पहुंच सकता है। राज्य में मानसून 10 से 15 जून के बीच दस्तक देने की संभावना जताई गई है। जून के पहले सप्ताह से ही कई जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश शुरू होने के संकेत हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष झारखंड में मानसून 17 जून को पहुंचा था, लेकिन इस बार परिस्थितियां अनुकूल मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: “नशा बर्बादी की जड़”: कैंब्रिज पॉलिटेक्निक ने चलाया बड़ा जागरूकता अभियान

26 और 27 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी 11 जिलों के लिए 26 और 27 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: झामुमो की प्रेस वार्ता पर भाजपा का तीखा पलटवार: "पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद हताश और असुरक्षित है जेएमएम"

डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पूर्वी सिंहभूम के दारिसाई में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं, राज्य में सबसे अधिक बारिश आई क्षेत्र में 19.5 मिमी रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा धालभूमगढ़ में 16.2 मिमी, बहरागोड़ा में 14.4 मिमी, चाकुलिया और घाटशिला में 12.6 मिमी तथा गुड़ाबांदा में 12.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रांची समेत कई शहरों का तापमान

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा :

  • जमशेदपुर : 41.6°C / 25.2°C
  • डाल्टनगंज : 45.7°C / 28.4°C
  • बोकारो : 42.6°C / 26.1°C
  • चाईबासा : 42°C / 24.6°C

मंगलवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से तेज धूप और उमस भरी गर्मी महसूस की गई। हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल छाने और मध्यम गति से हवा चलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील
Hazaribagh News: बकरीद पर दारू पुलिस अलर्ट, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रेड क्रॉस हास्य योग केंद्र (भारत), गिरिडीह में नई शाखा की शुरुआत
रणवीर सिंह पर 4 लाख लोगों का 'नो वर्क' आदेश! डॉन 3 विवाद ने मचाया बवाल, जानिए पूरा मामला
झारखंड में 28 मई से मौसम का यू-टर्न, भीषण गर्मी के बाद होगी झमाझम बारिश
हजारीबाग में रातभर चला पुलिस का बड़ा अभियान, 43 अपराधी गिरफ्तार
जब ओस्लो में एक सवाल गूंजा : प्रेस स्वतंत्रता, सत्ता और लोकतंत्र की नई बहस
Climate कहानी: AC की बढ़ती मांग से बिजली संकट का खतरा, रिपोर्ट ने बताया बड़ा समाधान
इबोला के बढ़ते खतरे से सतर्क भारत, एयरपोर्ट पर निगरानी हुई सख्त
रूस ने पेश किया दो सीटों वाला Su-57D स्टील्थ फाइटर जेट, भारत कनेक्शन पर चर्चा
Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Pakur News: हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल