Ranchi News: “नशा बर्बादी की जड़”: कैंब्रिज पॉलिटेक्निक ने चलाया बड़ा जागरूकता अभियान
नशे के दुष्परिणामों पर शिक्षकों ने लोगों को किया जागरूक
भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक, बहाया द्वारा शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मियों ने बहाया गांव में युवाओं और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
रांची: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत शुक्रवार को कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटेक्निक, बहाया के शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा पास के गांव बहाया में युवाओं और ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान लोगों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा ‘ड्रग फ्री इंडिया’ अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

जागरूकता कार्यक्रम को अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं बच्चे मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक प्रो. विकास कुमार, प्रो. आशीष रंजन, प्रो. चंद्रकांता, प्रो. विवेकानंद, ए.के. राय, लखींद्र महतो, सैकत कुमार, नीलेश मुंडा और देवेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
