नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र

राज्य के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम

नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र
नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में 160 इंटर प्रशिक्षित, 156 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों और 17 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रही है।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय में आयोजित नव नियुक्त इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कक्षा 1 से 5 तक के लिए 160 एवं कक्षा 6 से 8 तक के लिए 156 सहायक आचार्यों तथा 17 आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर केवल नव नियुक्त अभ्यर्थियों के लिए गौरव का क्षण नहीं, बल्कि राज्य के समग्र और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त कर्मचारी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में गांव-गांव और घर-घर जाकर कार्य करें। खासकर महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राज्य के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 अधिकारियों का तबादला, बरियातू समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं, वहीं महिला पर्यवेक्षिकाएं महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: अब गरीब बच्चों का IIT-NEET सपना होगा पूरा, CCL लाई बड़ी योजना

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं।

पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया एवं शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां देश के कई हिस्सों में पेपर लीक जैसी घटनाओं से नियुक्तियां प्रभावित हो रही हैं, वहीं झारखंड सरकार ने पिछले चार महीनों में शिक्षा विभाग में 9 हजार से अधिक और पिछले दो वर्षों में 16 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय और सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस जैसी योजनाओं के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था के बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है।

मंईयाँ सम्मान योजना से महिलाओं का सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के तहत राज्य की लगभग 60 लाख महिलाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं और बेटियों का सशक्तिकरण हो रहा है तथा कई बेटियां आज कलेक्टर जैसे पदों तक पहुंच रही हैं।

दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि उन्हें दुर्गम क्षेत्रों में जाकर ऐसे बच्चों को आगे बढ़ाना होगा, जिनकी परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं और उन्हें सही दिशा देना शिक्षकों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कुपोषण जैसी समस्याओं को दूर करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने से न केवल राज्य, बल्कि समाज और परिवार भी मजबूत होगा।

इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह, निदेशक प्राथमिक शिक्षा मनोज कुमार रंजन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, नवनियुक्त अभ्यर्थी और उनके परिजन उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा