आदिवासी पदाधिकारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं, रमेश टुडू मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग

भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप

आदिवासी पदाधिकारियों पर हमला बर्दाश्त नहीं, रमेश टुडू मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग
रमेश टुडू मामले में कार्रवाई की मांग करते विजय शंकर नायक

रांची के भवन प्रमंडल संख्या-2 में कार्यरत प्राक्कलन पदाधिकारी रमेश टुडू के साथ कथित मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच ने मुख्यमंत्री, DGP और SSP को पत्र भेजकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।

रांची: आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने भवन प्रमंडल संख्या-2, रांची में कार्यरत प्राक्कलन पदाधिकारी रमेश टुडू के साथ कथित मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की घटना की कड़ी निंदा की है।

इस मामले को लेकर मंच ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक (DGP) और रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विजय शंकर नायक ने कहा कि 16 मई 2026 को कुछ संवेदकों द्वारा कार्यालय में घुसकर सरकारी सहायक अभियंता रमेश टुडू पर कुछ कार्यों को लेकर दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उनके साथ कथित रूप से मारपीट की गई और जातिसूचक अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने की भी कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें: सड़क किनारे मिला दिव्यांग बच्चा, मां को खोजने में जुटी पुलिस

विजय शंकर नायक ने कहा कि यह घटना केवल एक सरकारी अधिकारी पर हमला नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के सम्मान, कानून व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य में यदि सरकारी कार्यालयों के भीतर आदिवासी अधिकारियों के साथ इस प्रकार की घटनाएं होती हैं, तो यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।

यह भी पढ़ें: डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन

आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच ने प्रशासन से निम्न मांगें की हैं—

  1. आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए।
  2. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई हो।
  3. सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और धमकी के आरोप में गैर-जमानती धाराएं लगाई जाएं।
  4. पीड़ित अधिकारी एवं गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  5. पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

मंच ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी Palamu News: दर्दनाक घटना, ससुराल में रह रहे युवक ने फंदे से लटककर दी जान, इलाके में सनसनी
गिरिडीह में बड़ा एक्शन! 32 दुकानों की जांच, 7 पर हुई कार्रवाई
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: जिला खनन टास्क फोर्स की बड़ी बैठक, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के कड़े तेवर, कार्रवाई के निर्देश
Dhanbad News: डॉक्टर पाड़ा में नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप, स्थानीय लोगों ने जांच की उठाई मांग
Dhanbad News: पहला कदम स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन स्वास्थ्य जांच शिविर
Dhanbad News: क्रेडिट कार्ड हैक कर साइबर अपराधियों ने उड़ाए 70 हजार रुपये, फ्लिपकार्ट से की ऑनलाइन खरीदारी
Dumka News: बीडीओ की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित
बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: सीता सोरेन ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के कड़े तेवर: अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश
Giridih News: नीट पेपर लीक और महंगाई के खिलाफ इंकलाबी नौजवान सभा ने फूंका पुतला
Giridih News: पीवीटीजी समुदायों के लिए महाअभियान, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ