डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन

शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल का मिला सहयोग

डीएसपीएमयू के छात्रों का राष्ट्रीय मंच पर जलवा: बीआईटी सिंदरी के 'हिनोवेशन-2026' में टीम हैकस्मिथ्स का शानदार प्रदर्शन
(फ़ोटो)

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के बीएससी आईटी (सेमेस्टर-05) के छात्रों की 'टीम हैकस्मिथ्स' ने बीआईटी सिंदरी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन 'हिनोवेशन-2026' में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस स्पर्धा में देश भर की शीर्ष 20 टीमों ने भाग लिया था।

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), राँची के तीन छात्रों की एक टीम ने राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन, 'हिनोवेशन-2026' (Hinnovation-2026) प्रतियोगिता में शामिल होकर और उसमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता का आयोजन बीआईटी (BIT) सिंदरी द्वारा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल (MIC) के सहयोग से किया गया था।

इस अत्यंत प्रतिस्पर्धी हैकाथॉन प्रतियोगिता में पूरे भारत से शॉर्टलिस्ट की गई 20 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें झारखंड के बाहर से आई 8 उत्कृष्ट टीमें भी शामिल थीं। उन आठ टीमों में से एक डीएसपीएमयू का प्रतिनिधित्व करते हुए 'टीम हैकस्मिथ्स'—जिसमें बी.एस.सी. आईटी (सेमेस्टर-05) के तीन सदस्य के दल जिसमें अयन मुखर्जी, सेजल गुप्ता और विशाल कुमार शामिल थे, ने देश की कुछ सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं के खिलाफ सफलतापूर्वक प्रतिस्पर्धा कर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। 

इस दल ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर से शिष्टाचार  भेंट  कर उन्हें पूरी प्रतियोगिता की जानकारी दी। मौके पर  डीएसपीएमयू के  कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) राजीव मनोहर ने इस तीन सदस्यों के दल को बधाई  देते हुए कहा कि इतने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करना और उसमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना एक बड़ी बात होती है। उन्होंने आगे कहा कि आज के डिजिटल युग में नवाचार (इन्नोवेशन) और तकनीकी समस्या-समाधान के महत्व  लगातार बढ़ता ही जा रहा है।  उन्होंने विद्यार्थियों के समर्पण और प्रतिस्पर्धा की  भावना की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से सामूहिकता और प्रतिस्पर्धा की भावना का निरंतर विकास होता है।

विज्ञान संकाय की डीन डॉ. नमिता सिंह ने भी इस दल को उनके आगामी भविष्य के तकनीकी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विज्ञान संकाय की डीन डॉ नमिता सिंह और बीएससी आईटी विभाग के प्राध्यापक डॉ. राहुल देव साह और डॉ. राजेंद्र कुमार महतो की उपस्थिति रही ।   यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

यह भी पढ़ें: क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Virat Kohli Habits: विराट कोहली की ये आदतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
KL Rahul की फिफ्टी और Starc का कहर, RR के हाथ से ऐसे फिसला जीता हुआ मैच
DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव
Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन
Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना