क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल

रांची विश्वविद्यालय की क्लस्टर योजना को लेकर छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता

क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल
कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर नायक ने रांची विश्वविद्यालय में लागू की जा रही क्लस्टर योजना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब, ग्रामीण, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए नई मुश्किलें पैदा कर सकती है।

रांची: झारखंड जैसे सामाजिक और आर्थिक रूप से संवेदनशील राज्य में शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि लाखों गरीब और ग्रामीण परिवारों के सपनों का आधार है। गांवों, कस्बों और दूरदराज़ इलाकों से आने वाले छात्र कठिन परिस्थितियों में रोज कई किलोमीटर की यात्रा कर कॉलेज पहुंचते हैं। कई परिवार खेत मजदूरी, दिहाड़ी और छोटी-मोटी आय से अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते हैं। ऐसे समय में रांची विश्वविद्यालय में लागू की जा रही “क्लस्टर योजना” ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सरकार इस योजना को नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत आधुनिक और संसाधन-साझाकरण वाली व्यवस्था बता रही है। कहा जा रहा है कि इससे कॉलेजों के बीच सहयोग बढ़ेगा और शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी। लेकिन जमीन की सच्चाई इससे अलग दिखाई देती है। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या यह योजना वास्तव में गरीब और ग्रामीण छात्रों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है?

आज झारखंड के हजारों छात्र ऐसे हैं, जो प्रतिदिन 20 से 50 किलोमीटर तक की यात्रा कर कॉलेज पहुंचते हैं। बसों की कमी, खराब सड़कें, महंगा किराया और समय की समस्या पहले से ही उनके सामने बड़ी चुनौती है। क्लस्टर योजना लागू होने के बाद यदि किसी छात्र को एक विषय की पढ़ाई के लिए दूसरे कॉलेज और दूसरे विषय के लिए तीसरे कॉलेज जाना पड़े, तो उसकी स्थिति कितनी कठिन हो जाएगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

एक गरीब परिवार का छात्र, जो पहले ही सीमित साधनों में पढ़ाई कर रहा है, अतिरिक्त यात्रा खर्च कैसे उठाएगा? जो छात्र सुबह जल्दी घर से निकलकर शाम को लौटते हैं, क्या उनके लिए रोज अलग-अलग कॉलेजों का चक्कर लगाना संभव होगा? यह आशंका वास्तविक है कि बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो सकते हैं।

Read More.. JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, यहां करें सीधा रिजल्ट चेक

ग्रामीण छात्राओं की स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है। दूर-दराज़ क्षेत्रों में सुरक्षित और नियमित परिवहन की कमी पहले से एक गंभीर समस्या है। यदि उन्हें दूसरे कॉलेजों में जाना पड़ा, तो अभिभावकों की चिंता बढ़ेगी और कई परिवार बेटियों की पढ़ाई रोकने का निर्णय ले सकते हैं। यह सामाजिक दृष्टि से भी एक बड़ा नुकसान होगा।

Read More.. शिक्षक पात्रता परीक्षा: क्षेत्रीय भाषाओं के विवाद पर सरकार एक्शन में, कैबिनेट कमेटी का गठन

इस योजना के समर्थक कहते हैं कि कॉलेज संसाधन साझा करेंगे, लेकिन सवाल यह है कि क्या झारखंड के अधिकांश कॉलेज इसके लिए तैयार हैं? क्या सभी कॉलेजों में पर्याप्त डिजिटल व्यवस्था, प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय और परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध हैं? वास्तविकता यह है कि आज भी कई कॉलेज बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं।

Read More.. Ranchi news: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर सख्त हुए उपायुक्त, 92 स्कूलों में नियम उल्लंघन

देश के अन्य राज्यों के अनुभव भी उत्साहजनक नहीं रहे हैं। ओडिशा में लागू खल्लीकोट क्लस्टर यूनिवर्सिटी मॉडल प्रशासनिक भ्रम, संसाधनों की कमी और समन्वय विफलता के कारण अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सका। महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी क्लस्टर यूनिवर्सिटी की कई योजनाएँ अधूरी रहीं या व्यवहारिक कठिनाइयों में फंस गईं। इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि केवल कागजों पर बनाई गई योजना जमीनी हकीकत में सफल नहीं होती।

Read More.. Ranchi News: मदरसा अरबिया तजवीदुल कुरआन हुसीर कांके का 13वां भव्य दस्तारबंदी जलसा संपन्न

झारखंड की परिस्थितियाँ और भी चुनौतीपूर्ण हैं। यहां बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। आर्थिक असमानता अधिक है। परिवहन और डिजिटल ढांचा अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुआ है। ऐसे राज्य में बिना व्यापक तैयारी और संवाद के क्लस्टर योजना लागू करना शिक्षा व्यवस्था पर अनावश्यक बोझ डाल सकता है।

Read More.. Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज

शिक्षा नीति का उद्देश्य छात्रों को सुविधा देना होना चाहिए, न कि नई कठिनाइयाँ पैदा करना। यदि कोई योजना गरीब और ग्रामीण छात्रों की पहुंच को कम करती है, उनका खर्च बढ़ाती है और उन्हें मानसिक तथा आर्थिक दबाव में डालती है, तो उस पर गंभीर पुनर्विचार आवश्यक है।

Read More.. रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे

सरकार को चाहिए कि वह इस योजना को लागू करने से पहले छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा विशेषज्ञों से व्यापक चर्चा करे। विशेष रूप से ग्रामीण और गरीब छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। क्योंकि उच्च शिक्षा पर पहला अधिकार उन्हीं युवाओं का है, जो संघर्ष के बीच अपने सपनों को बचाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

यदि शिक्षा व्यवस्था ऐसी बन जाए, जिसमें केवल आर्थिक रूप से सक्षम छात्र ही टिक सकें, तो यह सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना के विरुद्ध होगा। झारखंड को ऐसी शिक्षा नीति चाहिए, जो गांव के गरीब छात्र को आगे बढ़ाए, न कि उसे कॉलेज के दरवाजे से वापस लौटने पर मजबूर करे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जमशेदपुर में नर्सों को सम्मान, संस्कृति फाउंडेशन का विशेष आयोजन
बिहार में सबसे बड़ी रेड: आर्केस्ट्रा गिरोहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल
रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे
जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर से दहला शहर, पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या के बाद आरोपी बोला- मुझे फांसी दो
Giridih News: NH किनारे लगने वाले हाट-बाजार हटेंगे, सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन
‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे, स्कूलों में दी गई कानूनी जानकारी
साहिबगंज बदलेगा: डीसी दीपक दुबे ने खोला विकास का मेगा रोडमैप, सड़क से घाट तक बड़े ऐलान
झारखंड की कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर बरहरवा में महाधरना नौवें दिन भी जारी  
Sahebganj News: 10 दिन में ही दम तोड़ गई पलटनिया रोड, शहर की सड़क पर उठे सवाल