अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जमशेदपुर में नर्सों को सम्मान, संस्कृति फाउंडेशन का विशेष आयोजन
बिस्टुपुर फ्लेबोटोमी ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
जमशेदपुर में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिस्टुपुर फ्लेबोटोमी ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने नर्सों के समर्पण और सेवा भावना को सम्मान दिया।
जमशेदपुर: संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन बिस्टुपुर फ्लेबोटोमी ट्रेनिंग सेंटर में किया गया। इस अवसर पर फ्लेबोटोमी कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों ने नर्सों के समर्पण, सेवा भावना और मानवता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को सम्मानपूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर उत्साहपूर्वक आयोजन मनाया गया। सभी ने मिलकर नर्सिंग सेवा के महत्व को याद किया।

इस अवसर पर डॉ. रंजन कृष्ण बोस भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सेवा, संवेदनशीलता और अनुशासन का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस विश्व प्रसिद्ध नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल ने आधुनिक नर्सिंग व्यवस्था की नींव रखी थी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
