बिहार में सबसे बड़ी रेड: आर्केस्ट्रा गिरोहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार

मुक्त कराई गई बच्चियों की काउंसलिंग शुरू, उम्र सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया जारी

बिहार में सबसे बड़ी रेड: आर्केस्ट्रा गिरोहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
आर्केस्ट्रा गिरोह पर बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिहार के गोपालगंज जिले में पुलिस और सामाजिक संगठनों की संयुक्त कार्रवाई में आर्केस्ट्रा समूहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। इस दौरान ट्रैफिकिंग और शोषण के आरोप में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि बच्चियों को कई राज्यों से बहला-फुसलाकर लाया गया था और शादी समारोहों में अश्लील नृत्य के लिए मजबूर किया जाता था।

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में आर्केस्ट्रा समूहों में नाबालिग लड़कियों के शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ हालिया समय की सबसे बड़ी छापेमारी में 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है।

जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में रात एक बजे से सुबह सात बजे तक करीब 15 आर्केस्ट्रा समूहों पर हुई इस कार्रवाई में ट्रैफिकिंग और बच्चों के शोषण के आरोप में 22 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। यह पूरा अभियान अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अमित जैन और गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी की देखरेख में कुचायकोट पुलिस, एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन, नारायणी सेवा संस्थान और पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय ने संयुक्त रूप से चलाया।

छापेमारी में शामिल एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन और नारायणी सेवा संस्थान, बाल अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कार्यरत 250 से अधिक नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ के सहयोगी संगठन हैं।

मुक्त कराई गई लड़कियों की काउंसलिंग के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। उनकी उम्र सत्यापन की प्रक्रिया और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है। मुक्त कराई गई लड़कियों की उम्र 10 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इन बच्चियों को बहला-फुसलाकर ट्रैफिकिंग के जरिए पश्चिम बंगाल, असम, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से लाया गया था।

Read More.. Bihar Cabinet Expansion: आखिर मान गए निशांत कुमार? कल मंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी

बिहार में ट्रैफिकिंग गिरोहों और आर्केस्ट्रा समूहों के बीच गहरी सांठगांठ की ओर संकेत करते हुए एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन के वरिष्ठ निदेशक मनीष शर्मा ने कहा, “इस अभियान ने यह उजागर किया है कि बड़े पैमाने पर लड़कियों की ट्रैफिकिंग कर उन्हें राज्य के विभिन्न हिस्सों में चल रहे आर्केस्ट्रा समूहों में धकेला जा रहा है। इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर यौन शोषण और उत्पीड़न के अंतहीन दलदल में झोंक दिया जाता है। दोषियों को सख्त सजा देने के साथ पीड़ित बच्चियों के पुनर्वास और पर्याप्त मुआवजे की तत्काल आवश्यकता है।”

Read More.. जमुई में चमचमाते नोटों की खनक: कचहरी चौक पर SBI का विशेष नोट विनिमय मेला

एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन और नारायणी सेवा संस्थान पिछले एक महीने से इन आर्केस्ट्रा समूहों की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। जांच में सामने आया कि शादी-ब्याह के मौसम में ट्रैफिकिंग के जरिए पड़ोसी राज्यों से नाबालिग बच्चियों को लाया जाता था और उन्हें विवाह समारोहों में भोजपुरी गानों पर अश्लील नृत्य करने के लिए मजबूर किया जाता था।

Read More.. राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 11 बेंच गठित, आपसी समझौते से होगा मामलों का निपटारा

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के राष्ट्रीय संयोजक रविकांत ने कहा, “यह बेहद चिंताजनक है कि संगठित ट्रैफिकिंग गिरोह आर्केस्ट्रा समूहों के माध्यम से बच्चों का शोषण कर रहे हैं। यह कोई अकेली घटना नहीं, बल्कि एक संगठित आपराधिक तंत्र की ओर इशारा करती है, जो बच्चों की मजबूरी और कानूनी सख्ती की कमी का फायदा उठा रहा है।”

Read More..  Bihar Cabinet Expansion 2026: BJP-JDU समेत 32 नेताओं को मंत्री पद, पूरी लिस्ट देखें

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जमशेदपुर में नर्सों को सम्मान, संस्कृति फाउंडेशन का विशेष आयोजन
बिहार में सबसे बड़ी रेड: आर्केस्ट्रा गिरोहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल
रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे
जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर से दहला शहर, पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या के बाद आरोपी बोला- मुझे फांसी दो
Giridih News: NH किनारे लगने वाले हाट-बाजार हटेंगे, सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन
‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे, स्कूलों में दी गई कानूनी जानकारी
साहिबगंज बदलेगा: डीसी दीपक दुबे ने खोला विकास का मेगा रोडमैप, सड़क से घाट तक बड़े ऐलान
झारखंड की कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर बरहरवा में महाधरना नौवें दिन भी जारी  
Sahebganj News: 10 दिन में ही दम तोड़ गई पलटनिया रोड, शहर की सड़क पर उठे सवाल