Sahebganj News: 10 दिन में ही दम तोड़ गई पलटनिया रोड, शहर की सड़क पर उठे सवाल
ग्रामीणों ने जांच और संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की उठाई मांग
बरहरवा की पलटनिया रोड निर्माण के महज 10 दिनों के भीतर ही उखड़ने लगी है। सड़क पर डामर और गिट्टी बिखरने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
साहिबगंज: बरहरवा प्रखंड के सड़कों की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। तेतुलिया होली फैमिली स्कूल के पास से निकलकर झिकटिया चौक होते हुए पतना चौक तक जाने वाली पलटनिया रोड निर्माण के 10 दिन के भीतर ही उखड़ने लगी है। जगह-जगह गिट्टी और डामर बिखरने से लोगों में संवेदक के खिलाफ भारी नाराजगी है।
हाथ से निकल रही सड़क
स्थानीय दुकानदार राजू साह ने बताया कि सड़क की ऊपरी परत हाथ लगाने से ही उखड़ रही है। बारिश तो दूर, हल्की धूप और वाहनों के दबाव में ही सड़क टूटने लगी है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। धूल उड़ने से दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है।
10 दिन में कैसे खराब हुई सड़क
जांच की मांग

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
