Sahebganj News: कल्याणकारी योजनाओं के लिए एक महीने का विशेष सत्यापन अभियान
मंईयां योजना समेत सभी योजनाओं के लाभुकों का होगा घर-घर भौतिक सत्यापन
साहिबगंज में सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने के लिए एक महीने का विशेष भौतिक सत्यापन अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत मंईयां योजना, राशन और आवास जैसी योजनाओं के लाभार्थियों की पात्रता की घर-घर जाकर जांच की जाएगी।
साहिबगंज: जिले में चल रही कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने और सही लाभुकों तक लाभ पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार करीब एक महीने तक विशेष सत्यापन अभियान चलाएगी, जिसमें अधिकारियों की टीम घर-घर जाकर लाभुकों का भौतिक सत्यापन करेगी।
मंईयां योजना पर विशेष फोकस
इस अभियान में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना समेत राशन, पेंशन, आवास, छात्रवृत्ति और अन्य सभी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पात्रता जांची जाएगी। टीम प्रत्येक लाभुक के दस्तावेजों और जमीनी हकीकत का मिलान करेगी। प्रशासन का साफ कहना है कि यदि कोई लाभुक योजना के प्रावधानों के अनुरूप अपात्र पाया जाता है, तो उसका नाम तुरंत सूची से हटा दिया जाएगा। इससे फर्जी लाभुकों पर रोक लगेगी और सरकारी राशि का दुरुपयोग रुकेगा।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
जरूरतमंदों को मिलेगा फायदा
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
