Giridih News: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और महंगाई के खिलाफ झामुमो का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन
महंगाई कम करे केन्द्र सरकार नहीं तो होगा चरणबद्ध आंदोलन: संजय सिंह
गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने रसोई गैस और बढ़ती महंगाई के खिलाफ एकदिवसीय धरना दिया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए कीमतों पर तत्काल नियंत्रण की मांग की।
गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में गिरिडीह में गुरूवार को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
महंगाई पर रोक लगाओ, कोमर्सियल गैस सिलेंडर का दाम कम करो, केन्द्र सरकार मुर्दाबाद, केन्द्र सरकार होश में आओ आदि धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंहगाई कम नहीं हुआ तो केन्द्र सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हलधर राय, भैरव वर्मा, किसुन सोरेन, टुन्ना सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह, अनवर अंसारी, बिरजू मरांडी, मोजाहिद अंसारी, रंजीत कुमार राम, कासिम अंसारी, आनन्द मिश्रा, वाहिद खान, अंजलि किस्कू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
