Bokaro News: 'वंडर बॉय' का कमाल: 7 साल के इशांक ने पलक स्ट्रेट पार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
ऐतिहासिक गौरव के लिए परिवार और टीम को मिल रही बधाई
बोकारो के 7 वर्षीय इशांक ने पलक स्ट्रेट जलडमरूमध्य को 9 घंटे 50 मिनट में पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस विस्मयकारी उपलब्धि पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की टीम और स्थानीय पार्षद ने उन्हें सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
बोकारो: नन्हे इशांक की उपलब्धि वाकई विस्मयकारी है। मात्र 7 वर्ष की आयु में पलक स्ट्रेट जैसी चुनौतीपूर्ण जलडमरूमध्य को पार करना उनकी असाधारण शारीरिक और मानसिक शक्ति का परिचायक है। 9 घंटे 50 मिनट तक निरंतर तैरना बड़े-बड़ों के लिए भी कठिन होता है, ऐसे में इशांक ने न केवल एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का एक नया मानक भी स्थापित किया है।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष मनीषा सिंह ,उपाध्यक्ष रीना सिंह सचिव सुमन सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता खुशी , वार्ड 41 की पार्षद नीलम चौधरी के द्वार उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है। इस तरह का प्रोत्साहन न केवल उस नन्हे खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि समाज में खेल और साहस के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी साझा करता है। इस ऐतिहासिक गौरव के लिए इशांक, उनके परिवार और उन्हें प्रोत्साहित करने वाली पूरी टीम को हार्दिक बधाई। झारखंड के इस 'वंडर बॉय' ने साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।
