जमीन के टुकड़े ने ली बड़े भाई की जान, टांगी से हमला कर पत्नी-बेटे को भी किया लहूलुहान
घायल मां-बेटे को बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। छोटे भाई ने कथित तौर पर टांगी से हमला कर बड़े भाई कामिल बेक की हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने पहुंची मृतक की पत्नी सलोमी बेक और बेटा निलेश बेक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
लातेहार: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के पोटमाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में हुई खूनी संघर्ष में बड़े भाई कामिल बेक (65)की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पोटमाडीह गांव निवासी कामिल बेक और उनके छोटे भाई पोलिकार्प बेक के बीच गुरुवार की रात जमीन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि पोलिकार्प बेक ने टांगी से अपने बड़े भाई कामिल बेक पर हमला कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची कामिल बेक की पत्नी सलोमी बेक और बेटा निलेश बेक पर भी आरोपित ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में ग्रामीणों और परिजनों की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कामिल बेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सलोमी बेक और निलेश बेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts

Latest News

