झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न

परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिलीप साहू कार्यक्रम में रहे उपस्थित

झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न
(खुला विश्वविद्यालय की कार्यशाला)

झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कुलपति प्रो. (डॉ.) अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में आगामी शैक्षणिक सत्र से पांच नए कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने का विधिक निर्णय लिया गया।

रांची: झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला के दूसरे एवं अंतिम दिन युवाओं के भविष्य, कार्यक्षमता, कौशल विकास तथा रोजगारपरक योग्यताओं पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक दक्षताओं एवं कौशलों के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई साथ ही साथ पांच  पाठयक्रम एवं 

कौशल विकाश आधारित रूप आगामी सत्र से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. राजेश खंबायत ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अभय कुमार सिंह तथा रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग की सराहना की। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) अभय कुमार सिंह ने डॉ. राजेश खंबायत को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने में सहायता मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह एवं डॉ. राजेश खंबायत द्वारा कार्यशाला में सहभागिता करने वाले सभी शिक्षकों एवं समन्वयकों (कोऑर्डिनेटरों) को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम की  सराहना की गई साथ ही सभी ने ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहे ऐसी अपेक्षा जताई। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिलीप साहू, खेमलाल, शाहिद तथा विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित Hazaribagh News: विभावि के डॉ सुकल्याण मोइत्रा को झारखंड सरकार ने किया सम्मानित
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने राजनीतिक दलों को दिया 'एसआईआर' प्रक्रिया का प्रशिक्षण
Hazaribagh News: "नशा मुक्त राज्य हो हमारा" अभियान के तहत पुलिस का बड़ा जागरूकता कार्यक्रम
खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में नशामुक्त समाज के लिए विधिक कार्यशाला संपन्न
Giridih News: मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन, उपायुक्त के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न
श्री श्री विश्वविद्यालय पहुंचे प्रख्यात कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, विद्यार्थियों को दिया सकारात्मक जीवन का संदेश
नशामुक्त झारखंड के लिए हेमंत सरकार का बड़ा संकल्प: 15 दिवसीय राज्यव्यापी जागरूकता अभियान भव्य समापन
Ranchi News: डीएसपीएमयू में सिंडिकेट की 26वीं बैठक संपन्न, कुल छह एजेंडों पर लगी मुहर
रांची स्टेडियम भगदड़ कांड पर भाजपा का हमला: JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव पर तुरंत FIR और बर्खास्तगी की मांग
झारखंड भाजपा का महा-मंथन: 26 जून से शुरू होगा 24 घंटे का जिलावार प्रवास कार्यक्रम, संगठन मजबूती पर जोर
झारखंड में शिक्षा नीति पर सियासत: भाजपा का बड़ा आरोप, सरकार की गलती से BIT मेसरा में खत्म हुआ 50% स्थानीय कोटा