Koderma News: टैंकर चालक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद से मृतक के परिवार और क्षेत्र में शोक

Koderma News: टैंकर चालक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
(फ़ोटो)

कोडरमा के डोमचांच में एक पेट्रोल टैंकर चालक का शव पेड़ से लटका मिला, जिसकी पहचान गिरिडीह निवासी नीतेश यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की संदिग्ध परिस्थितियों की जांच कर रही है।

कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के कोबार निवासी नीतेश यादव के रूप में हुई है। वह पेट्रोल टैंकर का चालक था। गुरुवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने बगड़ो पेट्रोल पंप के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

टैंकर के उपचालक पंकज मंडल ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वे पेट्रोल लेकर बगड़ो स्थित पंप पर पहुंचे थे। उस समय चालक नीतेश यादव फोन पर बात करते-करते आगे बढ़ गया। पंकज ने आवाज लगाई और रात 1:30 बजे तक खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप