साहिबगंज बदलेगा: डीसी दीपक दुबे ने खोला विकास का मेगा रोडमैप, सड़क से घाट तक बड़े ऐलान
9 करोड़ की सड़क-नाली योजना से हजारों लोगों को मिलेगी राहत
साहिबगंज उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जिले में चल रही और प्रस्तावित विकास योजनाओं का रोडमैप साझा किया। उन्होंने सड़क निर्माण, जल निकासी, गंगा घाट सुरक्षा, पार्क सौंदर्यीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन की प्राथमिकताओं की जानकारी दी।
साहिबगंज: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने पत्रकारों से संवाद के दौरान जिले से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चल रही और प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने सड़क, जल निकासी, स्वास्थ्य, पर्यटन और जनसुविधाओं को लेकर प्रशासन की प्राथमिकताएं बताईं। उपायुक्त ने बताया कि साक्षरता मोड़ से मदनशाही होते हुए सकरीगली जाने वाली जर्जर सड़क और नाली निर्माण के लिए करीब 9 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। बहुत जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम शुरू कराया जाएगा। इससे हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि RNR कॉलोनी में हर साल बरसात में होने वाले जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेष ड्रेनेज योजना बनाई जा रही है। ड्रेनेज का डिजाइन तैयार किया जा रहा है ताकि कॉलोनी का पानी तेजी से निकाला जा सके। उपायुक्त ने कहा कि "गंगा विहार पार्क" और ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही यहां शौचालय, पेयजल, बैठने की जगह जैसी जनसुविधाओं का विस्तार होगा। मानसून तक जिले में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, चेन और हाई मास्ट लाइट लगाने की योजना पर काम चल रहा है, ताकि स्नान के दौरान कोई हादसा न हो और रात में भी घाट रोशन रहें।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
