धातकीडीह में लिफ्ट फेल होने से बड़ा हादसा, बहुमंजिला इमारत से गिरने पर महिला गंभीर रूप से घायल
जमशेदपुर के धातकीडीह क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट अचानक खराब होकर नीचे गिर गई, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्वी सिंहभूम: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धातकीडीह में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया, जब एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट अचानक गिर गई। इस दुर्घटना में जुगसलाई निवासी 45 वर्षीय रुकसाना गंभीर रूप से घायल हो गईं। वह हुसैन बिल्डिंग में घरेलू सहायिका के रूप में कार्य करती हैं और रोज की तरह काम पर पहुंची थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रुकसाना लिफ्ट के माध्यम से ऊपरी मंजिल पर जा रही थीं, तभी अचानक दूसरे तल्ले से लिफ्ट में खराबी आ गई और वह तेजी से नीचे आ गिरी। हादसे की तेज आवाज सुनकर भवन के अन्य निवासी और आसपास के लोग मौके पर दौड़े और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को लिफ्ट से बाहर निकालकर तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया गया।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
Related Posts
.jpg)
