Jamshedpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला चालक का शव, गोविंदपुर में संदिग्ध हादसे से सनसनी

गोविंदपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 के पास मिला शव

Jamshedpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला चालक का शव, गोविंदपुर में संदिग्ध हादसे से सनसनी
गोविंदपुर रेलवे ट्रैक पर मिला चालक का शव

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार को एक चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोपोडेरा शांतिनगर निवासी संतोष लोहार (37) का शव प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पास ट्रैक किनारे क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ।

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा शांतिनगर निवासी संतोष लोहार (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार दोपहर उनका शव गोविंदपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पास ट्रैक किनारे क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गए, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान संतोष लोहार के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने बताया कि संतोष पेशे से चालक था और रविवार सुबह करीब 9 बजे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस से मिली सूचना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह महज हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

Read More.. JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, यहां करें सीधा रिजल्ट चेक

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट