बंगाल और असम को भूलिए! केरल में तेजस्वी के प्रत्याशी ने मचाई धूम, इस सीट पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

बंगाल और असम को भूलिए! केरल में तेजस्वी के प्रत्याशी ने मचाई धूम, इस सीट पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
केरल में तेजस्वी के प्रत्याशी ने मचाई धूम (फ़ोटो: समृद्ध झारखंड)

केरल चुनाव 2026 में कांग्रेस की वापसी के संकेत मिल रहे हैं, जबकि बंगाल, असम और तमिलनाडु में भी सियासी समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं।

Kerala Election Results 2026: पूरे देश में विधानसभा चुनावों के नतीजे सियासी हलचल मचाए हुए हैं और अलग-अलग राज्यों से चौंकाने वाली तस्वीरें उभर रही हैं। केरल, पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु के ताजा रुझान भारतीय राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत का इशारा कर रहे हैं। केरल की बात करें तो करीब एक दशक के अंतराल के बाद कांग्रेस एक बार फिर सत्ता की दहलीज पर दस्तक देती नजर आ रही है। कांग्रेस के नेतृत्व में बना UDF गठबंधन मजबूती से आगे बढ़ रहा है, वहीं मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की अगुवाई वाला LDF पिछड़ता दिख रहा है। अब तक के नतीजों में UDF ने कई सीटें अपने नाम की हैं, जिनमें कांग्रेस, IUML और केरल कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे हैं। साफ है कि इस बार जनता बदलाव के पक्ष में खड़ी है।

महज 1286 वोटों से राजद प्रत्याशी ने बाजी मारी

इन सबके बीच केरल की कुथुपरंबा सीट से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां का मुकाबला आखिरी पलों तक रोमांचक बना रहा। राजद प्रत्याशी पी.के. प्रवीण ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की उम्मीदवार जयंती राजन को बेहद कड़े संघर्ष में शिकस्त दी। इस जीत ने इलाके की राजनीतिक तस्वीर को पूरी तरह पलट दिया। प्रवीण को 70,448 मत प्राप्त हुए, जबकि राजन 69,162 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। यानी तेजस्वी यादव के प्रत्याशी ने केवल 1,286 वोटों की बढ़त से यह मुकाबला जीता। उधर, पश्चिम बंगाल और असम के नतीजों पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं।

तमिलनाडु में विजय की TVK का जोरदार प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है और अगर यही रुझान अंतिम नतीजों में भी बरकरार रहे तो यह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए करारा झटका होगा। तमिलनाडु में इस बार एक नई सियासी शक्ति का उदय होता दिख रहा है। फिल्म अभिनेता विजय की पार्टी TVK शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो राज्य की राजनीति में नई करवट का संकेत है। कुल मिलाकर इन राज्यों के रुझान यही बताते हैं कि इस बार का मतदाता बदलाव और नए विकल्पों को तवज्जो दे रहा है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी