जमशेदपुर
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Jamshedpur News: अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ आजसू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू
Published On
By Suman Kumari
पूर्वी सिंहभूम के गोलमुरी क्षेत्र में बिगड़ती यातायात व्यवस्था, बेतरतीब पार्किंग और सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने गुरुवार दोपहर से गोलमुरी चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनके समर्थन में समाजसेवी बंटी सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। अप्पू तिवारी का कहना है कि गोलमुरी चौक छह प्रमुख मार्गों का संगम है और यहां अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव
Published On
By Suman Kumari
पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में नदी के तेज बहाव में बहे 28 वर्षीय टीपू खान का शव करीब दो दिन बाद बरामद कर लिया गया। कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 में 18 अगस्त की देर रात तेज बारिश के दौरान टीपू नदी के बहाव में बह गए थे। घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम लगातार नदी और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही थी। Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Published On
By Suman Kumari
पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर करीब पांच से छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। लाल बिल्डिंग चौक के समीप स्थित गोल्डन ज्वैलर्स में बुधवार देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर दाखिल हुए और आभूषण समेटकर फरार हो गए। Jharkhand News: लाल किले में डिमना झील के नाम पर बनी दर्शक दीर्घा, जमशेदपुर की जल विरासत को राष्ट्रीय पहचान
Published On
By Mohit Sinha
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जमशेदपुर की डिमना झील को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिली। नई दिल्ली के लाल किले में देश की प्रमुख झीलों के नाम पर बनाई गई दर्शक दीर्घाओं में डिमना झील को भी शामिल किया गया। Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
Published On
By Mohit Sinha
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की विकास योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में सांसदों एवं विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को पत्र भेजकर 18 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्तुत विकास योजनाओं की सूची को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संशोधित करने का आग्रह किया। Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र निर्माण का संकल्प, युवाओं के रोजगार को बताया अहम मुद्दा
Published On
By Suman Kumari
जमशेदपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में झंडोत्तोलन किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का दिन है। Jamshedpur News: स्वच्छ और व्यवस्थित जमशेदपुर का संकल्प, एसपी सिंह ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील
Published On
By Suman Kumari
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह ने शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर नागरिक सुविधाओं वाला बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहर में स्वच्छता और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है। Jamshedpur News: टाटा स्टील में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, 40 मिलियन टन उत्पादन क्षमता का लिया लक्ष्य
Published On
By Suman Kumari
जमशेदपुर में टाटा स्टील ने 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशंस चैतन्य भानु ने तिरंगा फहराया और अधिकारियों, कर्मचारियों व शहरवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि टाटा स्टील भारतीय परिचालन को आधुनिक बनाने, सुरक्षा मजबूत करने और कम कार्बन वाले हरित इस्पात के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बड़े निवेश कर रही है। Jamshedpur News: देशभक्ति के रंग में रंगा सीएसआईआर-एनएमएल का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
Published On
By Suman Kumari
जमशेदपुर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML) में शनिवार को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधुरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया। Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में कूदे अज्ञात व्यक्ति की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
Published On
By Suman Kumari
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में गुरुवार शाम छलांग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने रातभर तालाब में तलाश अभियान चलाया। Crime News: जमशेदपुर में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बनाया निशाना
Published On
By Suman Kumari
पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर स्थित सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला तरुणा झा के गले से चेन झपट ली। छीना-झपटी के दौरान महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। वारदात के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए। Jharkhand News: लाइसेंसी पिस्तौल वाले वायरल वीडियो पर दुखनी सोरेन ने दी सफाई
Published On
By Mohit Sinha
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सरायकेला विधायक चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन का हथियार के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने पूरे मामले पर सफाई दी है। दुखनी सोरेन ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रही पिस्तौल उनकी लाइसेंसी है। उनके अनुसार, कार्यक्रम से लौटने के बाद वह जमशेदपुर परिसदन में आराम कर रही थीं और उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक, मोबाइल फोन तथा अन्य सामान सोफे पर रखा था। 




