Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय

Jamshedpur News: नगर निकायों की योजनाओं में सांसद-विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित हो: सरयू राय
सरयू राय (फाइल फोटो)

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की विकास योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में सांसदों एवं विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को पत्र भेजकर 18 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्तुत विकास योजनाओं की सूची को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संशोधित करने का आग्रह किया।

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में विकास योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में सांसदों एवं विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है। 

उन्होंने इस संबंध में अपर नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम को पत्र भेजकर आगामी 18 अगस्त को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्तुत विकास योजनाओं की सूची को संबंधित प्रावधानों के अनुरूप संशोधित करने का आग्रह किया है।

यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नगर निकायों को उपलब्ध कराई जाने वाली राशि के उपयोग के लिए निर्धारित व्यवस्था का पालन होना चाहिए। इसके तहत नाली निर्माण के लिए उपलब्ध राशि का 60 प्रतिशत वार्ड स्तर की योजनाओं और 40 प्रतिशत राशि निकाय स्तर की योजनाओं पर खर्च किया जाना है। 

राय ने कहा कि इसी प्रकार सड़क निर्माण के लिए 40 प्रतिशत राशि वार्ड स्तर तथा 60 प्रतिशत राशि निकाय स्तर की योजनाओं पर खर्च करने का प्रावधान है। 

यह भी पढ़ें: टाटा पावर ने मजबूत किया एनसीआर का बिजली ढांचा, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

 राय के अनुसार, नागरिक सुविधा मद में 20 प्रतिशत राशि वार्ड स्तर और 80 प्रतिशत राशि निकाय स्तर की योजनाओं पर खर्च की जानी है।

यह भी पढ़ें: निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत

सरयू राय ने कहा कि नगर निकायों को विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं के लिए सरकार से प्राप्त राशि में से 70 प्रतिशत राशि निकाय बोर्ड द्वारा चयनित निकाय स्तर की योजनाओं पर खर्च की जानी है, जबकि शेष 30 प्रतिशत राशि निर्धारित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर चयनित योजनाओं पर खर्च करने का प्रावधान है। इसमें महापौर की अनुशंसा के लिए 10 प्रतिशत, उपमहापौर के लिए 5 प्रतिशत, नगर आयुक्त के लिए 5 प्रतिशत तथा सांसद/विधायक की अनुशंसा के लिए 10 प्रतिशत राशि निर्धारित है।

सरयू राय ने कहा कि योजनाओं के चयन में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी का उद्देश्य क्षेत्र की जन आकांक्षाओं और स्थानीय जरूरतों को विकास योजनाओं में स्थान देना है। इसलिए मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्तुत योजनाओं की सूची को इन प्रावधानों के अनुरूप संशोधित किया जाना चाहिए।

 राय ने कहा कि विकास योजनाओं के चयन में निर्धारित हिस्सेदारी का पालन होने से वार्डों के साथ-साथ एक से अधिक वार्डों को जोड़ने वाली निकाय स्तर की आवश्यक योजनाओं को भी प्राथमिकता के साथ लागू किया जा सकेगा। साथ ही सांसदों और विधायकों के माध्यम से क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को योजनाओं में शामिल करने का अवसर मिलेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा